Thursday, November 26, 2026 9:33 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » Cricket Update: जुरेल के शतक से गरजा भारत, 503 रन पर पारी घोषित कर श्रीलंका को दिए करारे झटके

Cricket Update: जुरेल के शतक से गरजा भारत, 503 रन पर पारी घोषित कर श्रीलंका को दिए करारे झटके

कोलंबो टेस्ट में भारत ने 503/9 पर पारी घोषित कर श्रीलंका पर दबाव बना दिया। ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 और ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए, जबकि भारत ने दिन के अंत तक दो विकेट भी झटक लिए।

by Kirtika Tyagi
25/08/2026

India In Command: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली। बारिश के कारण खेल कई बार प्रभावित हुआ, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और दिन खत्म होने तक उसके दो विकेट सिर्फ 8 रन पर गिर चुके थे।

400 का रिकॉर्ड

भारत ने इस मुकाबले में 400 रन का आंकड़ा पार करते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2019 में WTC की शुरुआत के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने 26-26 बार 400 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। कोलंबो में 27वीं बार यह आंकड़ा पार करते ही भारत ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर इस मामले में अकेले नंबर-1 बन गया। इंग्लैंड 23 बार 400+ स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।

पड्डिकल की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 66 रन तक पहुंचते-पहुंचते केएल राहुल 18 और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला और दोनों के बीच 120 रन की अहम साझेदारी हुई। गिल ने 50 रन बनाए, जबकि पड्डिकल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 रन की शतकीय पारी खेली।

RELATED NEWS

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

August 27, 2026

Test Record: सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, 67 साल बाद कर दिखाया अनोखा कारनामा

August 27, 2026

जुरेल का जलवा

भारत के विशाल स्कोर की सबसे बड़ी कहानी ध्रुव जुरेल का शानदार शतक रहा। बारिश के बीच उन्होंने बेहद संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 115 रन बनाए। उनके साथ ऋषभ पंत ने भी चोट से उबरकर मैदान पर वापसी की और 63 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े। जुरेल का यह टेस्ट क्रिकेट में दूसरा शतक और श्रीलंका की धरती पर पहला शतक रहा।

श्रीलंका पर संकट

503/9 पर पारी घोषित करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी देर नहीं की। श्रीलंका को सिर्फ तीन ओवर खेलने का मौका मिला और इसी दौरान उसके दो विकेट गिर गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरु उडारा को 1 रन पर आउट किया, जबकि मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को 2 रन पर पवेलियन भेज दिया। दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका 8/2 के स्कोर पर था और भारत से 495 रन पीछे था।

सीरीज पर नजर

भारत पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुका है। दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। विशाल पहली पारी के स्कोर और शुरुआती दो विकेटों के बाद भारतीय टीम अब सीरीज पर कब्जा जमाने की ओर बढ़ रही है। वहीं श्रीलंका के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए भारी भरकम पहली पारी की बढ़त से बचने की होगी।

Related Posts

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

August 27, 2026

Test Record: सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, 67 साल बाद कर दिखाया अनोखा कारनामा

August 27, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

August 24, 2026
Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

August 24, 2026
India vs Sri Lanka 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में तीखी बहस के बाद हुई धक्का-मुक्की

India vs Sri Lanka 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में तीखी बहस के बाद हुई धक्का-मुक्की

August 23, 2026
देवदत्त पडिक्कल ने बताया पहले टेस्ट शतक का राज, ऐसे शतक को बड़ी पारी में बदला

देवदत्त पडिक्कल ने बताया पहले टेस्ट शतक का राज, ऐसे शतक को बड़ी पारी में बदला

August 16, 2026
ध्रुव जुरेल को खराब फॉर्म की नहीं थी चिंता, बोले- कप्तान और कोच बताते हैं क्या करना है |

ध्रुव जुरेल को खराब फॉर्म की नहीं थी चिंता, बोले- कप्तान और कोच बताते हैं क्या करना है |

August 16, 2026
Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया  बड़ा अपडेट

Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

August 10, 2026
Unofficial Test: ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन के शानदार शतकों की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ मजबूत बढ़त बनाई

Unofficial Test: ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन के शानदार शतकों की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ मजबूत बढ़त बनाई

June 27, 2026
India vs Sri Lanka , ind vs sl , india vs sri lanka t20 , women's asia cup final

IND Vs SL : आज होगा महामुकाबला, टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी 2 टी 20 मैच पहला 3 बजे और दूसरा उसके बाद

July 28, 2024
Next Post
Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Cricket Protest: यूपी में एक नहीं तीन रणजी टीमें बनाने की मांग, इकाना स्टेडियम में जुटें 250 क्रिकेटर किया प्रदर्शन

Cricket Protest: यूपी में एक नहीं तीन रणजी टीमें बनाने की मांग, इकाना स्टेडियम में जुटें 250 क्रिकेटर किया प्रदर्शन

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

POPULAR POST

Delhi Jama Masjid Police Station Attack

Delhi News:जामा मस्जिद थाने में मची अफरा-तफरी, पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला; आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाई गोली

November 23, 2026
Dev Diwali 2026

Dev Diwali 2026: देव दिवाली पर घर की इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

November 23, 2026
CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

November 23, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India