रविवार, अक्टूबर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Convocation Update: बीबीएयू के 11वें दीक्षा समारोह में 508 मेधावियों को रक्षा मंत्री देंगे गोल्ड मेडल, 8551 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

बीबीएयू के 11वें दीक्षा समारोह में 29 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 मेधावियों को सम्मानित करेंगे। चार वर्षों के 508 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और कुल 8551 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026
in लखनऊ
BBAU 11th Convocation Ceremony
Share on FacebookShare on Twitter

 BBAU 11th Convocation Ceremony:लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 11वें दीक्षा समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। समारोह में चार शैक्षणिक वर्षों के कुल 508 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। 29 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान प्रभा चंद्रा समेत 22 मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया जाएगा, जबकि बाकी विद्यार्थियों को दूसरे चरण में उनकी उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

29 अगस्त को समारोह

बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बताया कि दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि और राज्यसभा सदस्य मिथलेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षा समारोह विद्यार्थियों की मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है। साथ ही यह विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में करने के लिए प्रेरित करता है।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

दो चरणों में वितरण

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को देखते हुए इस बार उपाधि वितरण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में होगा। इसमें चयनित मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से दूसरे चरण में विद्यार्थियों को उनके संबंधित विभागों में उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

8551 विद्यार्थियों को डिग्री

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव के अनुसार, दीक्षा समारोह में कुल 8551 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 4832 पुरुष और 3719 महिला विद्यार्थी शामिल हैं। वर्षवार आंकड़ों के अनुसार 2023 में 2139, 2024 में 2115, 2025 में 2237 और 2026 में 2041 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। इसके अलावा बैकलॉग के 19 विद्यार्थियों को भी उपाधि प्रदान की जाएगी।

इन मेधावियों को सम्मान

समारोह के पहले चरण में 22 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्नातक और परास्नातक स्तर के 17 विद्यार्थी, एक डीएससी और आरडी सोनकर अवार्ड पाने वाले चार विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक, चार वर्षों के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 508 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं चांसलर अवार्ड और मानद उपाधि जैसी अन्य श्रेणियों के सम्मान अगले वर्ष से वितरित किए जाएंगे।

पीजी में सबसे ज्यादा

पाठ्यक्रमवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 4662 विद्यार्थी परास्नातक पाठ्यक्रमों के हैं। इसके बाद 2771 स्नातक, 412 पीएचडी, 228 स्नातक मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट, 142 इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम, 198 डिप्लोमा, 102 पीजी डिप्लोमा, 23 सर्टिफिकेट कोर्स और 13 एमफिल के विद्यार्थी शामिल हैं।

ड्रेस कोड तय

दीक्षा समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष ड्रेस कोड भी तय किया है। छात्रों को क्रीम या व्हाइटिश रंग का कुर्ता-पायजामा पहनना होगा। वहीं छात्राएं इसी रंग की कुर्ती-सलवार, चूड़ीदार या साड़ी पहनेंगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को अंगवस्त्रम उपलब्ध कराया जाएगा। इसका वितरण 27 और 28 अगस्त को किया जाएगा। प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।

Tags: BBAU ConvocationLucknow NewsRajnath Singh
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Kashi Vishwanath Celebration: काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Next Post
Air India Bailout Package

Air India Crisis: एयर इंडिया के बेलआउट प्लान पर सिंगापुर में क्यों मचा घमासान, किसने मदद का किया विरोध

Muzaffarnagar Village Sealed

Village Sealed: मुजफ्फरनगर के खलवाड़ा गांव में किसके डर से रास्ते किए गए सील, कौन से यज्ञ के बाद हटाई गईं बल्लियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In