बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खबर, दोबारा शुरू हुआ रिफंड पोर्टल

सहारा निवेशकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने Sahara Refund Portal दोबारा शुरू कर दिया है। इससे करीब 20 लाख लंबित दावों की जांच तेज होगी। अब तक 42 लाख जमाकर्ताओं को 9,267 करोड़ रुपये लौटाए जा चुके हैं। पात्र निवेशकों को पैसा DBT के जरिए मिलेगा।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Sahara Refund Portal:  सहारा समूह की सहकारी समितियों में पैसा फंसने वाले निवेशकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल को दोबारा चालू कर दिया है। पोर्टल के फिर से लाइव होने के बाद करीब 20 लाख लंबित दावों की जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। पात्र निवेशकों को उनके अटके पैसे की वापसी का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद है।

अब तक 42 लाख निवेशकों को मिला पैसा

सहकारिता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 42 लाख जमाकर्ताओं को कुल 9,267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत जुलाई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की गई थी।

RELATED NEWS

Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत, फिर खुला अटके पैसे वापसी का रास्ता

Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत, फिर खुला अटके पैसे वापसी का रास्ता

सितम्बर 9, 2026

इस पोर्टल का उद्देश्य सहारा समूह की सहकारी समितियों में जमा रकम के पात्र दावेदारों की पहचान कर उन्हें उनका पैसा वापस करना है। पात्र निवेशकों को राशि उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

चार सहकारी समितियों के निवेशकों को मिल रहा रिफंड

रिफंड प्रक्रिया सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के पात्र जमाकर्ताओं के लिए है। इनमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी शामिल हैं।

पोर्टल के दोबारा शुरू होने से पहले से लंबित करीब 20 लाख दावों की स्क्रूटनी आगे बढ़ाने की तैयारी है।

क्यों रुकी थी रिफंड प्रक्रिया?

रिफंड प्रक्रिया में तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के कारण देरी हुई थी। समितियों के IT इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर लाइसेंस, कंप्यूटर सिस्टम के रखरखाव और प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी जैसी समस्याएं सामने आई थीं।

इसके अलावा नवंबर 2025 में कुछ विवादों के चलते समितियों के परिसरों को सील किए जाने से रिकॉर्ड के मिलान और सत्यापन का काम भी प्रभावित हुआ था। सहकारिता मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इन प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं को दूर करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

ऑनलाइन होगी जांच, सीधे खाते में आएगा पैसा

रिफंड के लिए निवेशकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

दावे में दी गई जानकारी जैसे जमाकर्ता का नाम, सदस्यता संख्या, जमा से जुड़े दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी संबंधित रिकॉर्ड से मिलाई जाती है। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र राशि सीधे निवेशक के बैंक खाते में भेजी जाती है।

सिर्फ आधिकारिक पोर्टल पर करें आवेदन

निवेशकों को फर्जी वेबसाइटों, एजेंटों और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। रिफंड से संबंधित आवेदन केवल आधिकारिक CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर ही करें।

अगर पहले किए गए आवेदन में कोई कमी या आपत्ति बताई गई है, तो पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार जरूरी जानकारी या दस्तावेज अपडेट किए जा सकते हैं।

Tags: CRCS Refund PortalSahara GroupSahara Refund
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत, फिर खुला अटके पैसे वापसी का रास्ता

Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत, फिर खुला अटके पैसे वापसी का रास्ता

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

सहारा समूह की सहकारी समितियों में पैसा फंसने वाले निवेशकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In