Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

अमेरिका के फ्लोरिडा में ऑस्टिन से बहामास जा रहा निजी लियरजेट 60 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में नौ लोग सवार थे। शुरुआती रिपोर्टों में सभी की मौत की बात कही गई है। FAA और NTSB जांच कर रहे हैं।

by Kirtika Tyagi
01/11/2026

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके के पास एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट समेत कुल 9 लोग सवार थे। शुरुआती रिपोर्टों में सभी नौ लोगों की मौत होने की बात कही गई है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि और मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। विमान रिहायशी इलाके में घरों के बेहद करीब गिरा। आसपास से गुजर रही गाड़ियों को भी इसकी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था।

ऑस्टिन से बहामास जा रहा था

CNN और FOX न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। यह दो इंजन वाला लियरजेट 60 बिजनेस जेट था, जिसका टेल नंबर N722BD बताया गया है। विमान मिलिट्री ट्रेल और 10वें एवेन्यू नॉर्थ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

RELATED NEWS

No Content Available

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास आग फैल गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान तेजी से नीचे आता दिखाई देता है। जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं।

ट्रंप के आवास से 14 किमी दूर

विमान रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे क्रेस्टहेवन इलाके के पास गिरा। यह स्थान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो आवास से लगभग 14.4 किलोमीटर दूर बताया गया है।

ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान निजी था। उन्होंने इस घटना को बड़ी त्रासदी बताया। हालांकि, आसपास के घरों को कितना नुकसान पहुंचा और विमान के मलबे से कितने लोग प्रभावित हुए, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कितना खास था लियरजेट 60?

हादसे में शामिल लियरजेट 60 एक बिजनेस जेट है, जिसमें दो इंजन लगे होते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर निजी और कारोबारी यात्राओं के लिए किया जाता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह विमान एक बार में लगभग 4,400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, विमान ने ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आई थी या किसी दूसरी वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

बिजली की लाइन से टकराने का दावा

हादसे के बाद पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घटनास्थल के आसपास की सड़कें दोनों तरफ से बंद कर दीं। वाहन चालकों को उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई। दमकलकर्मियों और आपातकालीन टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पास में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि दुर्घटना के बाद इलाके में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि विमान जमीन पर गिरने से पहले बिजली की लाइन से टकराया था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

अमेरिकी परिवहन मंत्री डफी ने बताया कि FAA जांच में मदद के लिए अपनी टीम भेज रहा है। यह टीम नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर दुर्घटना की वजह का पता लगाने में सहयोग करेगी।

अमेरिका में पहले भी हुए हादसे

अमेरिका में 2026 के दौरान कई विमान दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को हवाई के वाइमिया में पांच लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान खेत में गिर गया था।

इससे पहले 13 अक्टूबर को विस्कॉन्सिन के डेलोना के घने जंगलों में हुए विमान हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 15 जून को कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस के पास अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस घटना में आठ लोगों की जान गई थी।

इसके अलावा 30 अप्रैल को टेक्सास के विम्बरली के पास सेसना 421C विमान जमीन से टकरा गया था। उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। फ्लोरिडा में हुए ताजा हादसे की जांच जारी है। अधिकारियों की जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह और विमान में सवार लोगों के बारे में पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

POPULAR POST

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026

LATEST

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India