Tuesday, November 17, 2026 11:45 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

जावेद अख्तर ने भगवान राम को हर भारतीय की जीवनशैली और नैतिकता का हिस्सा बताते हुए कहा कि राम किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं। उनके बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने आपत्ति जताई और उन्हें नाम बदलकर ‘राम पाल’ रखने की सलाह दी। मौलाना ने जावेद अख्तर की नीयत और उनके बयानों पर भी सवाल उठाए।

by Sadaf Farooqui
17/11/2026

Javed Akhtar Statement: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में भगवान राम को लेकर दिया गया उनका एक बयान चर्चा में आ गया है। जावेद अख्तर ने कहा कि राम किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर भारतीय की जीवनशैली और नैतिकता का हिस्सा हैं। उनके इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जावेद अख्तर को अपना नाम बदलकर ‘राम पाल’ रखने तक की सलाह दे दी।

जावेद अख्तर ने राम को लेकर क्या कहा?

जावेद अख्तर फिल्म ‘रामायण’ और अपने लिखे गाने ‘पल पल है भारी’ का जिक्र कर रहे थे। यह गाना शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ में शामिल था। इसकी पंक्ति ‘मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में है’ पर बात करते हुए उन्होंने राम के विचार को किसी एक धर्म से ऊपर बताया।

उन्होंने कहा कि राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि नैतिकता और जीवन जीने के तरीके का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इंसान किसी भी धर्म को मानता हो, राम हर भारतीय के खून में हैं और हमारी जीवनशैली का हिस्सा हैं।

RELATED NEWS

Sajid Rashidi

LIVE डिबेट में बवाल! सपा नेता ने मौलाना को जड़ा थप्पड़, डिंपल यादव पर बयान बना वजह

July 29, 2025
kangana

Kangana Ranaut और Javed Akhtar के बीच पांच साल पुराना विवाद खत्म, कोर्ट में समझौते के बाद शेयर की मुस्कुराती तस्वीर

February 28, 2025

मौलाना साजिद रशीदी ने उठाए सवाल

उनके बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने नाराजगी जताई। एएनआई से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि जावेद अख्तर ऐसे बयान अपने फायदे और कमाई के लिए देते हैं। मौलाना ने उन्हें बिजनेसमैन बताते हुए कहा कि बॉलीवुड में गाने बिकते हैं और इस तरह के बयानों से उन्हें फायदा मिल सकता है।

‘अपना नाम बदलकर राम पाल रख लें’

मौलाना रशीदी ने जावेद अख्तर के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि वह कई मंचों पर खुद को नास्तिक बता चुके हैं और किसी धर्म को नहीं मानने की बात कहते रहे हैं। इसी का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि अगर जावेद अख्तर राम को इतना मानते हैं, तो उन्हें अपना नाम बदलकर ‘राम पाल’ रख लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नाम उन पर ज्यादा जंचेगा और देश की बहुसंख्यक हिंदू आबादी उन्हें सम्मान देगी। मौलाना ने जावेद अख्तर से अपना रुख स्पष्ट रखने की बात भी कही।

परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी की टिप्पणी

मौलाना रशीदी ने जावेद अख्तर के परिवार के फिल्मी पृष्ठभूमि से जुड़े होने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में लेखन, गीत और प्रोडक्शन से जुड़े हैं और एक-दूसरे के काम की तारीफ से उन्हें फायदा होता है।

उन्होंने खुद को गर्वित मुसलमान बताते हुए कहा कि जावेद अख्तर को एक स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। फिलहाल इस बयानबाजी के बाद दोनों के विचारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Posts

Sajid Rashidi

LIVE डिबेट में बवाल! सपा नेता ने मौलाना को जड़ा थप्पड़, डिंपल यादव पर बयान बना वजह

July 29, 2025
kangana

Kangana Ranaut और Javed Akhtar के बीच पांच साल पुराना विवाद खत्म, कोर्ट में समझौते के बाद शेयर की मुस्कुराती तस्वीर

February 28, 2025
Javed Akhtar का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के लिए किया गया था ये शर्मानाक पोस्ट!

Javed Akhtar का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के लिए किया गया था ये शर्मानाक पोस्ट!

July 29, 2024
कभी मां न बन पाने का मलाल क्यों नहीं है Shabana Azmi को? इंटरव्यू में कही ये बड़ी बात

कभी मां न बन पाने का मलाल क्यों नहीं है Shabana Azmi को? इंटरव्यू में कही ये बड़ी बात

July 25, 2024
फिर बिगड़े Kangana Ranaut के बोल कोर्ट में कहा, सुशांत की तरह मुझे भी लगा था सुसाइड कर लूं…

फिर बिगड़े Kangana Ranaut के बोल कोर्ट में कहा, सुशांत की तरह मुझे भी लगा था सुसाइड कर लूं…

February 29, 2024
Sandeep Reddy Vanga

एनिमल फिल्म की आलोचना करने वाले जावेद अख्तर पर बरसे Sandeep Reddy Vanga

February 6, 2024
Dunki

Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म Dunki को लेकर Javed Akhtar का बड़ा बयान

November 20, 2023

Kangana Ranaut के ट्वीट पर Javed Akhtar का पलटवार

February 23, 2023

Javed Akhtar के बर्थडे पर बेटे Farhan Akhtar ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

January 17, 2023

Urfi Javed: जावेद अख्तर के साथ तस्वीर साझा कर उर्फी बोलीं- दादा जी मिल गए..

January 8, 2023
Next Post
Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

POPULAR POST

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

November 14, 2026
Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

November 12, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026
Happy News : एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के घर तक पहुंची सड़क, आखिर क्या थी सालों से परेशानी?

Happy News : एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के घर तक पहुंची सड़क, आखिर क्या थी सालों से परेशानी?

November 10, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026

LATEST

Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

November 17, 2026
Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
Lucknow Electric Buses

Lucknow Electric Bus: नए साल में लखनऊ को मिलेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें, एक चार्ज में तय करेंगी 200 KM का सफर

November 17, 2026
 UP Weather Update:

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; अगले 4 दिन गिरेगा पारा

November 17, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India