Thursday, November 26, 2026 5:51 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित स्वामी कार्तिकेय मंदिर में महिलाओं और नवजात बच्चियों के प्रवेश पर रोक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसके पीछे भगवान कार्तिकेय से जुड़ी सात जन्मों तक विधवा होने के श्राप की कथा प्रचलित है।

by Sadaf Farooqui
26/11/2026

Kartikeya Temple: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां महिलाओं के प्रवेश को लेकर अलग-अलग धार्मिक परंपराएं प्रचलित हैं। ऐसा ही एक मंदिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा कस्बे में स्थित है। इसे स्वामी कार्तिकेय मंदिर के नाम से जाना जाता है।

यह उत्तर भारत के प्राचीन कार्तिकेय मंदिरों में गिना जाता है। यहां भगवान कार्तिकेय के ब्रह्मचारी स्वरूप की पिंडी के रूप में पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी स्वरूप से जुड़ी एक पौराणिक कथा के कारण मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

### क्यों लगा महिलाओं पर प्रतिबंध?

प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान शिव और माता पार्वती ने अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिकेय के बीच प्रतियोगिता रखी। शर्त थी कि जो सबसे पहले पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा करके लौटेगा, वही विजेता होगा।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025 flower shower

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में पुष्प वर्षा, क्या रचेगी एक नया इतिहास?

December 7, 2024

भगवान कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर सवार होकर परिक्रमा करने निकल पड़े। वहीं भगवान गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा करके प्रतियोगिता पूरी कर ली। उन्हें विजेता घोषित किया गया।

जब भगवान कार्तिकेय वापस लौटे, तो यह देखकर नाराज हो गए। मान्यता है कि क्रोधित होकर उन्होंने कठोर तपस्या का रास्ता चुना और महिलाओं को श्राप दिया कि उनके इस स्वरूप के दर्शन करने वाली स्त्री को सात जन्मों तक वैधव्य का सामना करना पड़ेगा।

इसी कथा को मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की वजह माना जाता है।

क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल?

मंदिर में भगवान कार्तिकेय की पिंडी पर सरसों के तेल से अभिषेक करने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्म के समय भगवान कार्तिकेय का शरीर बहुत गर्म था। उन्हें ठंडक पहुंचाने के लिए ऋषि-मुनियों ने उनके शरीर पर तेल लगाया था।

एक अन्य मान्यता के अनुसार, महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से इस पिंडी पर तेल का अभिषेक करवाया था। तभी से यहां तेल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। इस अभिषेक में केवल पुरुष श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

नवजात बच्चियों की भी एंट्री बंद

इस मंदिर की सबसे खास और हैरान करने वाली परंपरा यह है कि यहां सिर्फ वयस्क महिलाओं ही नहीं, बल्कि छोटी बच्चियों और नवजात कन्याओं के प्रवेश पर भी रोक है।

मान्यता के अनुसार, किसी महिला को गोद में नवजात बच्ची लेकर भी मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मंदिर के बाहर भी महिलाओं को प्रवेश प्रतिबंधित होने की जानकारी दी जाती है।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इन मान्यताओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

Related Posts

Mahakumbh 2025 flower shower

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में पुष्प वर्षा, क्या रचेगी एक नया इतिहास?

December 7, 2024

POPULAR POST

Air Pollution Protection Diet

Air Pollution : जहरीली हवा से शरीर को कैसे बचाएं? जानिए डाइट में शामिल करें कौन सी चीजें

November 20, 2026
दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

November 24, 2026
Asia Cup: क्रिस गेल भी हुए किसके दीवाने,53 गेंदों में 204 रन, मैदान पर दिखा था तूफान, क्यों दुनिया भर में हो रही चर्चा

Asia Cup: क्रिस गेल भी हुए किसके दीवाने,53 गेंदों में 204 रन, मैदान पर दिखा था तूफान, क्यों दुनिया भर में हो रही चर्चा

November 25, 2026
Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

November 21, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
UP election Samajwadi Party c

UP Election: सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जुबानी जंग हुई तेज़ ,क्या अब टूटेगा गठबंधन

November 25, 2026

LATEST

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
Auto News: Tata Sierra EV से लेकर Skoda Kodiaq RS तक लॉन्च, Audi Q3 की टेस्टिंग और दिल्ली की नई EV Policy समेत इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Auto News: Tata Sierra EV से लेकर Skoda Kodiaq RS तक लॉन्च, Audi Q3 की टेस्टिंग और दिल्ली की नई EV Policy समेत इस हफ्ते की बड़ी खबरें

November 26, 2026
IIT NEW COURSE: क्या Robotics, Physical AI और Space Engineering के नए कोर्स खोलेंगे करियर के नए रास्ते

IIT NEW COURSE: क्या Robotics, Physical AI और Space Engineering के नए कोर्स खोलेंगे करियर के नए रास्ते

November 26, 2026
Pakistani Web Series: ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की रिलीज पर रोक की मांग, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

Pakistani Web Series: ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की रिलीज पर रोक की मांग, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

November 26, 2026
Mobile Battery Warranty: क्या  बैटरी फूलने पर मुफ्त में मिलेगी नई बैटरी? जानिए वारंटी के नियम और बदलवाने का आसान तरीका

Mobile Battery Warranty: क्या बैटरी फूलने पर मुफ्त में मिलेगी नई बैटरी? जानिए वारंटी के नियम और बदलवाने का आसान तरीका

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India