बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मेरठ में पीएम मोदी ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

by abhishek tyagi
जनवरी 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, मेरठ, राज्य, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने यूपी में चुनाव प्रचार को धार देते हुए आज मेरठ में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि मेरठ लोकल को ग्लोबल बना रहा है. पहले की सरकारों में चीनी कौड़ियो के भाव बेची जाती थी, योगी सरकार में चीनी मिलों का विस्तार हुआ है. 12 हजार करोड़ का एथनॉल यूपी से खरीदा गया है. कोल्ड स्टोरेज पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरठ की रेवड़ी, गजक, हेंडलूम, ब्रास बैंड आभूषण यहां की शान हैं।

पीएम मोदी ने बोले कि खेलो के लिए पहले की सरकारें इको सिस्टम तैयार नही कर पाईं. हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को 4 शस्त्र दिए हैं, जो इतिहास में पहले कभी नही हुआ, पिछले साल ओलिम्पिक में हमने करके दिखाया. यूपी, उत्तराखंड के सामान्य परिवारों के बेटे-बेटियां हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे देश मे खेल संस्कृति समृद्ध रही है. मेरठ में होने वाले दंगल और उसमें लड्डुओं का पुरस्कार मिलता है. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की नीतियों की वजह से खेल देखने का नजरिया अलग रहा है।

RELATED NEWS

Monsoon Stomach Care Tips: बरसात में पेट के संक्रमण से कैसे बचें? जानिए डॉक्टरों की आसान सलाह

Monsoon Stomach Care Tips: बरसात में पेट के संक्रमण से कैसे बचें? जानिए डॉक्टरों की आसान सलाह

जुलाई 8, 2026
Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

जुलाई 8, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि साल के शुरुआत में मेरठ आना मेरे लिए अहम है. मेरठ हमारी संस्कृति, हमारे सामर्थ्य का केंद्र है. महाभारत, रामायण से लेकर जैन तीर्थंकर ने हमें ऊर्जावान किया है. सिंधु घाटी सभ्यता से आजादी की क्रांति ने हमें सिखाया सामर्थ्य क्या होता है. गुलामी की अंधेरी सुरंग में देश को नई रोशनी मेरठ ने दिखाई. हम आजाद हुए और आज अमृत महोत्सव मना रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे औघड़नाथ मंदिर जाने का अवसर मिला. अमर जवान ज्योति, संग्रहालय में अनुभव किया कि देश के लिए कुछ कर गुजरने वालों के लिए राष्ट्र रक्षा क्या होती है. सीमा पर बलिदान या खेल के मैदान में सम्मान ने इस देशभक्ति को प्रज्ज्वलित रखा है।

चौधरी चरणसिंह का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि चौधरी चरणसिंह का जन्म इसी धरती पर हुआ. केंद्र ने दद्दा के नाम पर सबसे बड़ा खेल पुरस्कार देना शुरू किया. आज खेल विश्वविद्यालय का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जा रहा है. उनके नाम मे एक संकेत है- ध्यान. बिना ध्यान के सफलता नही मिलती है. यहां ध्यान से काम करने वाले नौजवान देश का नाम रोशन करेंगे. ये आधुनिक यूनिवर्सिटी दुनिया की श्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में से एक होगी. खेलों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं यहां मिलेंगी. यहां से हर साल 1 हजार से अधिक बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होंगे. क्रांतिवीरों की नगरी खेलवीरों की नगरी के तौर पर पहचानी जाएगा।

लोगों के घर जला दिए जाते थे

पीएम मोदी ने इस दौरान पिछली सरकारों पर भी जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में अपराधी, माफिया अपना खेल खेलते थे. पहले अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे. बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे. लोग बोल नही सकते थे, घर जल दिए जाते थे. पहले की सरकार अपने खेल में लगी रहती थी. ये नतीजा था कि लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे. अब ऐसे अपराधियों के साथ योगी की सरकार जेल-जेल खेल रही है।

बेटियां घर से निकलने में डरती थीं

इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद घर से निकलने से डरती थीं. अब मेरठ की बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं. अब यूपी में अपने खेल को बढ़ावा मिल रहा है. यूपी के युवाओं को छा जाने का मौका मिल रहा है. जिस पथ पर महान विभूतियां चलें वही हमारा पथ है. 21 वीं सदी के नए भारत मे सबसे बड़ा दायित्व युवाओ के पास है. अब जिस मार्ग पर युवा चल दें, वही मार्ग देश का मार्ग है. जिधर युवाओ के चरण पड़ जाएं, मंजिल अपने आप कदम चूमने लग जाती है. युवा नए भारत का नियन्ता, नेतृत्वकर्ता भी है. जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा. जिधर भारत चलेगा उधर ही अब दुनिया चलने वाली है,प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया।

Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Monsoon Stomach Care Tips: बरसात में पेट के संक्रमण से कैसे बचें? जानिए डॉक्टरों की आसान सलाह

Monsoon Stomach Care Tips: बरसात में पेट के संक्रमण से कैसे बचें? जानिए डॉक्टरों की आसान सलाह

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Monsoon Stomach Care Tips: बरसात का मौसम आते ही चारों ओर ठंडक और ताजगी का माहौल बन जाता है। पहली...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Temple Bell Mystery: भारत के रहस्यमयी मंदिर, जहां मान्यता के अनुसार बिना छुए बजने लगती हैं घंटियां

Temple Bell Mystery: भारत के रहस्यमयी मंदिर, जहां मान्यता के अनुसार बिना छुए बजने लगती हैं घंटियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

Temple Bell Mystery: भारत के मंदिर केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी कई रहस्यमयी मान्यताओं और लोककथाओं...

Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी यात्रा पर भूस्खलन का असर, बैटरी कार मार्ग बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी रही प्रभावित

Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी यात्रा पर भूस्खलन का असर, बैटरी कार मार्ग बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी रही प्रभावित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

Vaishno Devi Yatra: जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा...

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी अज्ञात जीव के काटने के बाद अस्पताल...

Next Post

Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटे में 33 हजार 750 नए केस आए सामने,123 लोगों की गई जान

Corona Omicron Variant: देश में ओमिक्रोन का कहर, अब तक 1700 मामले दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist