रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

प्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर लुटेरे, सूनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे आसान निशाना

by abhishek tyagi
जनवरी 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ पुलिस की लगातार अपराधियों पर जारी कार्यवाही में आज जनपद में तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया यह शातिर लुटेरे बहुत खतरनाक थे और यह मौका देखकर सुनसान रास्तों पर आने जाने वाले राहगीरों को अपना आसान निशाना बनाते थे। तमंचे की नोक पर यह गरीबों से 2 से 4 हज़ार रुपए की छिनैती करके आसानी से फरार हो जाते थे और आपस में रुपयों को बांट लेते थे। आखिरकार जब यह पुलिस की गिरफ्त में आए तो इनके राज खुले।

जनपद प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देश पर अपराधियों पर चल रही है सख्त कार्यवाही:– प्रतापगढ़ जनपद में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल लगातार अपराधियों पर नकेल कस रहे है। उनका कहना है कि अगर अपराध करोगो तो उसकी कठोर सजा मिलेगी, प्रतापगढ़ जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ सभी अधीनस्थों को कड़े निर्देश भी दिए है, की कोई भी अपराधी खुलेआम न घूम पाए अगर कोई अपराध करेगा तो उसकी जगह केवल जेल है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर से उ०नि० राजेश कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा आज दिनांक 14 जनवरी को देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के भूपियामऊ पुल के पास से तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, लूट के 3,400/- रू0 व लूट की घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद किया गया।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • अंकित मिश्रा पुत्र अरूण प्रसाद मिश्रा नि० खमपुर, दूबे की पट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
  • सोमेश मिश्रा उर्फ दीपक पुत्र रवीन्द्र कुमार मिश्रा नि० नरहरपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
  • विष्णु तिवारी पुत्र श्याम सुन्दर तिवारी नि० तिगुनाइतपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

गिरफ्तार शातिर लुटेरों ने पुलिस पूछताछ में बताया:- पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है, हम लोग आसपास के क्षेत्रों में आते जाते लोगों व बैंक/टाइनी शाखा के कर्मचारियों की रैकी करके तमन्चा दिखाकर डरा धमकाकर उनका सामान/पैसा/मोबाइल आदि छीन लेते हैं। बरामद पैसों के बारे में बताये कि 10जनवरी को इलाहाबाद की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को तमन्चा दिखाकर रूपया व मोबाइल छीन लिये थे, जिसमें 4,000/- रू0 मिले थे जिसे हम लोग आपस में बांट लिये थे तथा मोबाइल को फेंक दिये थे। (इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 27/22 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत है) और 24 नवंबर को टाइनी शाखा संचालिका के साथ भूपियामऊ पुल पर लूट का प्रयास किये थे किन्तु राहगीरों के आ जाने के कारण भाग गये थे। (इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 965/21 धारा 393 भादवि का अभियोग पंजीकृत है) आज पुनः लूट करने के इरादे से इकट्ठा हुए थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताये गये अन्य तथ्यों के सम्बन्ध में गहराई से छानबीन व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।।

Tags: pratapgarh newspratapgarh news todayPratapgarh की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंUP NewsUttar Pradeshप्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Next Post

जानिए ई-श्रमिक कार्ड क्यों है जरूरी, कैसे पा सकते है 2 लाख तक रुपए का फायदा

लखनऊ: CM Yogi गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In