Tuesday, June 17, 2025
  • उत्तर प्रदेश
    • मेरठ
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • लखनऊ
    • बरेली
    • प्रयागराज
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • कानपुर
    • आगरा
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर
  • Login
news 1 india
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
Live TV
No Result
View All Result
news 1 india
Home चुनाव

शरद यादव की पार्टी का आज आरजेडी में होगा विलय

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 20, 2022
in चुनाव, देश, राजनीति
0
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

स्वामी प्रसाद मौर्य का आकाश आनंद पर उमड़ा प्यार, मायावती के पूर्व ‘सेनापति’ ने कहा, ‘हां हम हाथ मिलाने को तैयार’

स्वामी प्रसाद मौर्य का आकाश आनंद पर उमड़ा प्यार, मायावती के पूर्व ‘सेनापति’ ने कहा, ‘हां हम हाथ मिलाने को तैयार’

June 17, 2025
‘कम बोलें तो अच्छा रहेगा’ के बाद फिर गरजे CM योगी, बीच-बीच में बोल रहे 2 MLA को दी सीधी चेतावनी

‘कम बोलें तो अच्छा रहेगा’ के बाद फिर गरजे CM योगी, बीच-बीच में बोल रहे 2 MLA को दी सीधी चेतावनी

June 17, 2025

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। 2018 में नीतीश कुमार से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले शरद यादव अब लालू यादव के साथ होने जा रहे हैं। आज उनकी पार्टी लोकतांत्रित जनता दल का राजद में विलय हो जाएगा। वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राजद में शामिल होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

पूर्ववर्ती जनता दल को एक करने का प्रयास शरद यादव ने राजद में विलय की घोषणा पहले ही कर दी थी। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके यह स्पष्ट कर दिया था। शरद यादव ने कहा था कि, “यह पूर्ववर्ती जनता दल के अलग-अलग संगठनों को एक साथ लाने के उनके प्रयासों का हिस्सा होगा। देश में मजबूत विपक्ष स्थापित करना समय की मांग है। इसलिए मैं इस दिशा में पूर्व जनता दल के साथ-साथ अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट करने के लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं। इसलिए, मैंने अपनी पार्टी एलजेडी का राजद में विलय करने का फैसला किया है।

1997 में अध्यक्ष पद को लेकर लालू-शरद में ठनीजुलाई, 1997 में जनता दल के अध्यक्ष पद को लेकर लालू यादव और शरद यादव में ठन गई। उस समय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष शरद यादव हुआ करते थे। लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद को लेकर शरद यादव को चुनौती दे दी। इस चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव ने अपने सहयोगी रघुवंश प्रसाद सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया था, शरद यादव इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए और सुप्रीम कोर्ट ने रघुवंश प्रसाद सिंह को हटाकर मधु दंडवते को निर्वाचन अधिकारी बना दिया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहते हुए शरद यादव ने पार्टी की कार्यकारिणी में अपने समर्थकों की संख्या इतनी कर ली थी कि लालू प्रसाद यादव को अंदाजा हो गया था कि अगर वे चुनाव लड़ेंगे तो उनकी हार होगी। इसलिए लालू ने अलग पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बनाने का फैसला लिया।

लालू के प्रतिद्वंदी के रूप में थी पहचानराजद प्रमुख लालू प्रसाद ने 1997 में जनता दल छोड़ दिया था और इसके नेतृत्व के साथ अपने मतभेदों के कारण अपनी पार्टी बनाई थी क्योंकि चारा घोटाले के खिलाफ जांच में तेजी आई थी, जिसमें वह मुख्य आरोपी थे। शरद यादव को तब जनता दल के भीतर उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा गया था और बाद में वह नीतीश कुमार के साथ 2005 में बिहार में राजद के 15 साल के शासन को समाप्त करने के अभियान में शामिल हो गए थे।

2018 से नहीं लड़ा अकेले चुनाव 74 वर्षीय शरद यादव ने 2018 में नीतीश कुमार से अलग होकर लोकतांत्रित जनता दल की स्थापना की थी। हालांकि, इसके बाद से ही उनका राजनीतिक पतन भी शुरू हो गया। जदयू से अलग होने के बाद से उन्होंने अकेले चुनाव नहीं लड़ा। खुद पार्टी प्रमुख शरद यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में, शरद की बेटी सुहाशिनी यादव ने भी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Tags: Latest coverage on BiharRJD latest news on Shard partyShard party merge rjdआरजेडी अध्यक्षताजा समाचारबिहार समाचारबिहार सरकार समाचार
Previous Post

दर्दनाक सड़क हादसा: बारापुला फ्लाईओवर पर बेलगाम कार ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक का सिर हुआ धड़ से अलग

Next Post

पाकिस्तान के सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त धमाका, चारों तरफ आग ही आग

abhishek tyagi

abhishek tyagi

Next Post

पाकिस्तान के सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त धमाका, चारों तरफ आग ही आग

BROWSE BY CATEGORIES

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हेल्थ

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav ARVIND KEJRIWAL BJP bollywood breaking news cmyogi CM Yogi CM Yogi Adityanath Congress Cricket News cricket news in hindi Crime News Delhi delhi news Entertainment News google hindi news Google News hindi news Hindi news update Latest News latest news in hindi latest update Lok Sabha Election 2024 lucknow News NEWS 1 INDIA news 1 india hindi news news 1 india hindi report news 1 india latest news News1India news hindi update news india hindi breaking news News in Hindi PM Modi Rahul Gandhi Salman Khan social media Supreme Court Update UP Hindi News UP News UP Police Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Yogi Adityanath

Recent Posts

  • kasganj News: कासगंज रियलिटी चेक में 11 अफसर फेल: डीएम का फोन तक नहीं उठाया, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण
  • प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी
  • काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’
  • एक बूंद खून बताएगी कैंसर का राज! एआई से होगी जानलेवा बीमारी की तुरंत पहचान
  • सोनम की चीख से खुला राज! राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो हथियारों से हुआ कत्ल

Recent Comments

No comments to show.
news 1 india

न्यूज़ १ इंडिया एक 24×7 ऑनलाइन न्यूज़ चैनल है, जो समाज में व्याप्त समस्याओं जिसमे साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, राजनीति, आतंकवाद, आदि जैसे मुद्दे पर हिंदी जगत को समाचार सेवा प्रदान करता है।

Follow us on social media:

Recent News

  • kasganj News: कासगंज रियलिटी चेक में 11 अफसर फेल: डीएम का फोन तक नहीं उठाया, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण
  • प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी
  • काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’
  • एक बूंद खून बताएगी कैंसर का राज! एआई से होगी जानलेवा बीमारी की तुरंत पहचान
  • सोनम की चीख से खुला राज! राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो हथियारों से हुआ कत्ल

RSS Unknown Feed

Quick Links

Privacy Policy
About us

Twitter

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर

© 2023 News 1 India

No Result
View All Result
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान

© 2023 News 1 India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist