गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पाकिस्तान के सियासी हालात समझिए, जानिए कैसे इमरान खान ने गंवाई पाक पीएम की कुर्सी

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 10, 2022
in दिल्ली, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पाकिस्तान में लगातार चली सियासी अटकलों पर शनिवार-रविवार की दरम्ययानी रात आखिरकार विराम लग ही गया। नेशनल असेंबली में संयुक्त विपक्ष की ओर से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद इमरान खान सरकार गिर गई। सत्तारूढ़ सरकार के सांसदों की गैरमौजूदगी में हुई वोटिंग में इमरान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 174 वोट डाले गए। यानी इमरान यह लड़ाई हार गए।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इमरान सरकार को झटका देते हुए डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के फैसले को पलट दिया था और नेशनल असेंबली में 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया था। शनिवार को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने से स्पीकर असद कैसर ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराकर इमरान खान के साथ थोखा नहीं कर सकते। कैसर ने कहा कि इसके लिए वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। स्पीकर ने कहा कि उनका इमरान खान के साथ 30 साल का रिश्ता है, इसलिए, वह उन्हें बाहर करने के लिए मतदान की अनुमति नहीं दे सकते।

RELATED NEWS

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

सितम्बर 24, 2026
Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

अगस्त 29, 2026

इसके बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता मुस्तफा नवाज ने बयान दिया कि अगर नेशनल असेंबली के स्पीकर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करते हैं तो आर्मी चीफ बाजवा को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इमरान खान देश को अराजकता और संकट की ओर धकेल रहे हैं। सभी संस्थानों को संविधान, संसद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ खड़ा होना होगा। बाद में नेशनल असेंबली के सेक्रेटरी ने स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने की सलाह दी। सेक्रेटरी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो अर्टिकल 6 सभी पर लागू होगा। बता दें कि आर्टिकल 6 के अनुसार अगर कोई भी आदमी संविधान के खिलाफ जाता है और असंवैधानिक तरीके से सरकार चलाने की कोशिश करता है तो इसे देशद्रोह माना जाता है।

पाक मीडिया के हवाले से जानकारी दी गई कि अगर रात 12 बजे तक अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होती है तो फिर इमरान खान, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस सूचना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक लाहौर में सड़कों पर उतर आए। उधर, इमरान खान ने कहा कि हार नहीं मानूंगा और अपने खिलाफ विदेशी साजिश को नाकाम कर दूंगा। पाकिस्तान के पीएम ने आगे अपने बयान में कहा, ‘मुझे जेल हो सकती है, लेकिन मैं आखिरी गेंद तक अपने देश के लिए लड़ता रहूंगा।’

वोटिंग न कराने की जिद पर अड़े पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नेशनल असेंबली में PML-N के सांसद अयाज सादिक को स्पीकर का चार्ज दिया गया और फिर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही इमरान खान की पार्टी के सभी सांसद सदन के बाहर निकल गए। वहीं, इमरान खान तो मौजूद ही नहीं रहे। खबर थी कि इमरान को नजरबंद कर दिया गया है।

पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू हुई। नतीजे में संयुक्त विपक्ष को 174 सदस्यों का समर्थन मिला, जो प्रधानमंत्री को हटाने के लिए जरूर बहुमत 172 से अधिक है। बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं। अब PML-N के नेता शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। सदन के स्पीकर ने बताया कि सोमवार को शाहबाज को सदन का नया नेता चुना जाएगा।

Tags: IMRAN KHANmran Khan lost Pak PM's chairpak pm imran khanwho will be next pm in pakistan
Share196Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के प्रस्तावित मार्च से पहले सुरक्षा...

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Javed Miandad Emotional: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने पुराने साथी और पूर्व कप्तान इमरान खान को याद...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Army Denial: पाकिस्तानी सेना ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबरों को पूरी तरह खारिज...

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था  हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Death Claim, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर...

Imran Khan

विरोध प्रदर्शनों के बाद Imran Khan से मिली बहन डॉ. उजमा; पूर्व PM की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, ‘शूट एट साइट’ के आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 2, 2025

Imran Khan PTI protest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा और सेहत को लेकर देश में सियासी पारा...

Next Post

किसान भाई-बहनों पर गर्व, ये जितना सशक्त होंगे, देश उतना समृद्ध होगा- पीएम मोदी

Goa Airport पर आयशा टाकिया और उनके पति के साथ बदसलूकी, अफसर ने की छूने की कोशिश, जानें पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In