Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

ताईवान पर हमले की तैयारी में चीन, ताईवान सीमा पर ड्रैगन सेना की बढ़ी हलचल

by Web Desk
April 14, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

बौखलाया ड्रैगन क्या ताइवान पर हमले की तैयारी में है
● क्यों ताइवान ने नागरिकों के लिए जारी किया वार सर्वाइवल हैंडबुक
● क्या दुनिया के इस छोर पर भी युद्ध छेड़ने जा रहा है ड्रैगन

बीते कुछ सालों में चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ा है। चीन अपनी विस्तारवादी नीति से ताइवान को दबाने की भरपूर कोशिश कर रहा है। बीते साल अक्टूबर 2021 में नेशनल डे के मौके पर चीन ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। इसमें चीन के करीब डेढ़ सौ फाइटर जेट्स चार दिनों तक आसमन में गरजते रहे। इसमें 34 J-16 फाइटर प्लेन और 12 परमाणु हमला करने में सक्षम H-6 बॉम्बर्स शामिल थे। इस दौरान चीन के फाइटर जेट्स ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसे थे। बदले में ताइवान के फाइटर जेट्स ने चीनी फाइटर जेट्स को अपने सीमा से बाहर खदेड़ा था। हाल-फिलहाल के सालों में चीन-ताइवान पहली बार इस तरह से एक दूसरे के सामने आए थे।

RELATED NEWS

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

June 28, 2026
: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर चीन-ताइवान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दुनिया में एक और महायुद्ध छिड़ने जा रहा है? क्या चीन ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा है?
इन सवालों को ताइवान ने हाल ही में और भी पुख्ता कर दिया है। दरअसल ताइवान ने अपने नागरिकों के लिए वार सर्वाइवल हैंडबुक जारी की है। जिसके बात से इस बात का अंदाजा लगाया जाने लगा है कि चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर सकता है।

ताइवान मिलिट्री ने किस तरह की हैंडबुक जारी की है

ताइवान मिलिट्री ने अपने नागरिकों के लिए सिविल डिफेन्स हैंडबुक जारी किया है। इसमें नागरिकों को यह समझाया गया है कि यूक्रेन जैसी स्थिति आने पर वहां के नागरिकों को क्या करना है। हैंडबुक में कई सुझाव हैं, जैसे बम-बारी के दौरान मोबाइल ऐप से अपने आस-पास बॉम्ब सेंटर की तलाश कैसे करें। जरूरी चीजें जैसे खाना और पानी कैसे और कहां से लें, साथ ही एमरजेंसी की हालात में फर्स्टएड किट्स को कैसे तैयार करें।
पिछले कई सालों से ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चीन ने ताइवान से सटे सीमावर्ती इलाकों में सैन्य गतिविधियों को तेज कर दिया है। हालांकि ताइवान ने आने वाले दिनों में चीनी इन्वेंशन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उसके ऐसी तैयारियों के बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर सकता है।

ताइवान पर चीन क्यों चाह रहा है कंट्रोल

दरअसल चीन ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि ताइवान चीन का पड़ोसी होते हुए भी चीन को गंभीरता से नहीं लेता। वहीं ताइवान की बढ़ती ताकत और अर्थव्यवस्था से ड्रैगन को घबड़ाहट हो रही है। ड्रैगन की घबड़ाहट की क्या वजह है उसे समझते हैं। दरअसल ताइवान 25 अक्टूबर 1945 को दूसरे वर्ल्ड वार के बाद चीन से अलग हो गया था। चीन के उलट ताइवान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है। जो चीन के सामने नतमस्तक होने को तैयार नहीं है।
मौजूदा राष्ट्रपति साई इंग वेन 2016 में चुनी गई थीं, तभी से चीन-ताइवान के बीच तनाव और भी बढ़ गया, वजह है कि ताइवान चीन के दबाव को नजरअन्दाज कर अपनी स्वतंत्र विदेशी नीति रखता। ताइवान-अमेरिका के बीच अच्छे संबंध भी चीन की बौखलाहट की सबसे बड़ी वजह है।

हथियारों का है मामला

1979 में पहली बार अमेरिका ने चीन के साथ आधिकारिक कूटनीति की शुरुआत की। उसी दौर से अमेरिका ने ताइवान से भी एक अनाधिकारिक कूटनीतिक रिश्तों की शुरुआत कर दी थी। अमेरिका ने ताइवान को हथियार भी बेचना शुरू कर दिया था, जिसको लेकर चीन हमेशा आपत्ति जताता रहा है।
ट्रम्प के दौर में अमेरिका ने ताइवान को 18 बिलियन डॉलर के हथियार बेचे थे। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से ट्रंप के संबंध अच्छे थे, बताया जाता है कि 1979 के बाद से पहली-बार यूएस और ताइवान के बीच रिश्ता इतना गहरा हो गया था।
अगर बात बाइडन प्रशासन की करें तो, उनका भी रुख ताइवान को लेकर वही है जो ट्रंप का रहा था। आज भी यूएस ऑफिसियल ताइवान के ऑफिशियल के साथ आसानी से मिल सकता है। बाइडन यूएस के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने ताइवान के प्रतिनिधियों को अपने शपथ समारोह में बुलाया था। फरवरी 2022 में ताइवान और अमेरिका के बीच 100 मिलियन डॉलर हथियारों की खरीद का करार हुआ है।

पिछले कुछ सालों से अमेरिका ने ताइवान को हथियारों की सप्लाई बढ़ा दी है, न केवल हथियारों की खरीद बल्कि सामान्य ट्रेड में भी ताइवान धीरे-धीरे अमेरिका पर निर्भरता बढ़ा रहा है। हालांकि आज भी ताइवान के ट्रेड में सबसे ज्यादा करीब 26% हिस्सेदारी अकेले चीन की है लेकिन ताइवान की अमेरिका से हथियारों की बड़ी पैमाने पर खरीद चीन को सोने नहीं दे रहा। ड्रैगन की बौखलाहट का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह कभी भी ताइवान पर हमला कर दुनिया के इस छोर पर भी एक महायुद्ध की शुरुआत कर सकता है।

Tags: ChinaInternational NewsNews1IndiaTaiwanTaiwan vs ChinaTsai Ing-wenXi Jinping
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

POK को मोहन भागवत की खुली चुनौती-'पाकिस्तान को अब नहीं छोड़ेंगे, रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएंगे'

Delhi में बजा खतरे का सायरन, कोरोना के 300 से ज्यादा मामले आये सामने, DDMA ने बुलाई बैठक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist