शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs WI: West Indies के खिलाफ शिखर धवन की कप्तानी में कल इतिहास रचेगी भारतीय टीम

by Web Desk
जुलाई 21, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

कल यानी 22 जुलाई को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ODI सीरीज का आगाज होगा। विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में टीम की कमान संभालने के लिए BCCI ने शिखर धवन को चुना है। शिखर धवन के कल कप्तानी करते ही भारतीय टीम इतिहास बना देगी और कुछ ऐसा होगा जो आजतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नहीं हुआ है।

इस साल अब तक 6 खिलाड़ी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, शिखर धवन के कप्तानी करते ही ये आंकड़ा 7 का हो जाएगा। आजतक भारतीय टीम में एक साल में इतने कप्तान नहीं बदले हैं, ये पहली बार होगा जब 1 साल में टीम को 7 खिलाड़ियों द्वारा लीड किया गया हो।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

इसके अलावा विश्व में भी ऐसा दूसरी बार होगा। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने 2007 में अपनी टीम में 7 कप्तानों का इस्तेमाल किया था

इस साल भारत की अगुआई करने वाले कप्तान –

2022 की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज के दौरान कप्तान विराट कोहली के चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। इस सीरीज में भारत को 2-1 से हार मिली थी जिसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।

टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने ही टीम की अगुआई की थी।

इसके बाद रोहित शर्मा ने श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के भारत दौरे पर कप्तानी की। IPL के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज में केएल राहुल के चोटिल होने को बाद ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभाली। पंत इस साल भारत की कमान संभालने वाले चौथे कप्तान बने।

इसके बाद आयरलैंड के दौरे पर BCCI ने हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी, इस सीरीज में 2 T20 मैच थे जिन्हें भारत ने जीता।

आयरलैंड दौरे के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल की टेस्ट सीरीज का पांचवा मुकाबला जाना था जिसमे रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की, इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

अब 22 जुलाई से भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ODI सीरीज का आगाज होगा और पहले मैच में कप्तानी करते ही शिखर धवन इस साल भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले 7वें कप्तान बन जाएंगे।

अगर धवन के बाद BCCI इस साल एक और कप्तान बदलती है तो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। फिलहाल भारत और श्रीलंका इस लिस्ट में 7 कप्तानों के साथ टॉप पर हैं।

Tags: Cricket NewsINDvsWIWIvsIND
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Tamil Nadu: तिरुमाला तिरुपति परिसर में हत्या से सनसनी, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

Gyanvapi Case: SC ने मुस्लिम पक्ष से कहा - निचली कोर्ट के आदेश का करें इंतजार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In