सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Population Control Bill: आज लोकसभा में BJP सांसद रवि किशन पेश करेंगे जनसंख्या नियंत्रण बिल

by Web Desk
जुलाई 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लोक सभा सांसद रवि किशन आज सदन में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने से जुड़ा विधेयक पेश करने जा रहे हैं.देश में लगातार तेजी से बढ़ रही आबादी और इसकी वजह से बढ़ रही समस्याओं के मद्देनजर फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से लोक सभा सांसद रवि किशन प्राइवेट मेंबर बिल के तहत आज जनसंख्या नियंत्रण विधेयक-2019 पेश करेंगे।

इसके अलावा रवि किशन शुक्रवार को ही मानसिक विमंदित बालक (कल्याण) विधेयक-2019 और कलाकार (सामाजिक सुरक्षा) विधेयक-2019 भी पेश करेंगे। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या है और अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो हमें जनसंख्या को नियंत्रित करना ही होगा।

RELATED NEWS

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इस विधेयक को कानून बनाना ही पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो 2019 से यह विधेयक पेश करने की कोशिश कर रहे हैं और आज वो विपक्षी दलों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करेंगे कि वो सदन में हंगामा न करें, लोक सभा सुचारू तरीके से चलने दें ताकि इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सदन में चर्चा हो सके।

शुक्रवार को ये बिल सदन में होंगे पेश

रवि किशन के अलावा लोक सभा सांसद मनोज कोटक ओवर-द-टॉप प्लेटफॉर्म विनियामक प्राधिकरण विधेयक-2021, सुब्रत पाठक गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले स्नातकों के लिए बेरोजगारी भत्ता विधेयक-2021, सुधाकर तुकाराम विद्यालयों में संस्कृत भाषा का अनिवार्य शिक्षण विधेयक- 2019, जगदंबिका पाल राष्ट्रीय परामर्श आयोग विधेयक-2019 एवं अनिवार्य सैन्य भर्ती विधेयक-2019, सु. थिरुनवुककरासर बेरोजगारी भत्ता विधेयक- 2019, के सुधाकरण आधुनिक दासत्व (निवारण) विधेयक- 2020 और जनार्दन सिंह सीग्रीवाल अनिवार्य मतदान विधेयक-2019 भी प्राइवेट मेंबर बिल के तौर पर लोक सभा में पेश करेंगे। इसके अलावा अन्य कई लोक सभा सांसद भी विभिन्न मुद्दों पर अपने बिल सदन में पेश करेंगे।

जनसंख्या नियंत्रित को लेकर होगी चर्चा

आपको बता दें कि, एक सांसद जो मंत्री नहीं होता है उनके द्वारा पेश किए गए विधेयक को प्राइवेट मेंबर बिल कहा जाता है। सरकारी विधेयकों को सरकार का समर्थन होता है और इसलिए आमतौर पर इस तरह के विधेयकों के पारित होने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आती हैं। लेकिन प्राइवेट मेंबर बिल को पेश करने के लिए मंजूर करने का फैसला पूरी तरह से लोक सभा अध्यक्ष पर निर्भर करता है। अध्यक्ष की मंजूरी मिलने के बाद सांसद, संसद सत्र के दौरान केवल शुक्रवार को ही इसे सदन में चर्चा के लिए पेश कर सकते हैं।

Read Also- ट्रांसफर विवाद के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद, जानें पूरा शेड्यूल

Tags: BJPNews1Indiaravi kishanUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post

Madhya Pradesh: क्या 'कमलनाथ' से नाराज हैं कांग्रेस के विधायक!

IND vs WI 1st ODI: पहला मैच नहीं खेलेंगे Ravindra Jadeja, कप्तान Shikhar Dhawan ने बताई वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In