Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली को नया रूप देने की तैयारी! भाजपा का दलित पर दांव, PM के अमेरिका से लौटते ही होगा बड़ा फैसला…

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से वापसी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर निर्णय लिया जाएगा। दिल्ली को एक नया चेहरा मिल सकता है, और पार्टी दलित वोट बैंक पर भी दांव लगा सकती है। अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच नए मुख्यमंत्री और सरकार के गठन को लेकर लंबी चर्चा हुई।

Gulshan by Gulshan
February 10, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi Election Result
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Election Result : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की संभावना 13 फरवरी के बाद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे, और भाजपा चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में पीएम भी शामिल हों, खासकर जब भाजपा 26 साल बाद सत्ता में लौटी है।

इस बीच, नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में सीएम पद के उम्मीदवार और सरकार गठन पर चर्चा हुई।

RELATED POSTS

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

February 10, 2025
Delhi Election 2025

क्या सीएम चेहरे को लेकर फिर चौंकाएगी बीजेपी? जानिए कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण…

February 9, 2025

शनिवार को हो सकती है उच्च स्तरीय बैठक

कुछ और बैठकों की संभावना भी जताई जा रही है। शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल थे। सीएम पद के लिए केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सहित कई अन्य नामों पर विचार हो रहा है।

नई सरकार के गठन में बिहार विधानसभा चुनाव जैसे राजनीतिक समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा, और इस पद की जिम्मेदारी दलित चेहरों में से किसी को दी जा सकती है। हालांकि, पार्टी किसी चौंकाने वाले फैसले का भी एलान कर सकती है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखा गया है, और किसी कम प्रोफाइल नेता को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन का निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

चर्चा में केजरीवाल का सरकारी आवास 

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास भी चर्चा में है। भाजपा ने यह तय किया है कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस इमारत को नए मुख्यमंत्री का आवास नहीं बनाया जाएगा। भाजपा ने इस भवन को 45 करोड़ रुपये खर्च कर बनवाया था और इसे ‘शीशमहल’ का नाम दिया गया था। यह भवन अस्थायी रूप से जनता के दर्शन के लिए भी खोला जा सकता है।

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विजय रैलियां निकाली और जनता का धन्यवाद किया। करावल नगर से जीतने वाले कपिल मिश्रा, आदर्श नगर से जीतने वाले राजकुमार भाटिया, जंगपुरा से जीतने वाले तरविंदर सिंह मारवाह, और मालवीय नगर से जीतने वाले सतीश उपाध्याय ने विजय रैलियां आयोजित कीं।

यह भी पढ़ें : कब तक खुलेगा Delhi-Dehradun Expressway? आधे समय में पूरा होगा सफर

प्रवेश वर्मा ने अपने क्षेत्र के निवासियों के साथ अपनी जीत का उत्सव मनाया और उन्हें अपने हाथों से लड्डू खिलाए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली के लिए जो विजन है, वही हमारी सफलता का कारण बना। विजेंद्र गुप्ता ने भी अपनी जीत के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और भविष्य की नीतियों पर चर्चा की।

Tags: Delhi Election 2025Delhi Election Result
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

by Gulshan
February 10, 2025

Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना...

Delhi Election 2025

क्या सीएम चेहरे को लेकर फिर चौंकाएगी बीजेपी? जानिए कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण…

by Gulshan
February 9, 2025

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में...

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

by Vinod
February 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें...

अरविंद केजरीवाल की बड़ी चूक, सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हार गई APP 

अरविंद केजरीवाल की बड़ी चूक, सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हार गई APP 

by Vinod
February 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद...

Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: कौन हैं बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह? दिल्ली चुनाव में मनीष सिसोदिया को चखाया हार का स्वाद

by Ahmed Naseem
February 8, 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र...

Next Post
त्रेतायुग में हनुमान जी ने रावण की जलाई थी लंका, अब कलयुग में एक ‘बंदर’ ने श्रीलंका में कर दिया अंधेरा

त्रेतायुग में हनुमान जी ने रावण की जलाई थी लंका, अब कलयुग में एक ‘बंदर’ ने श्रीलंका में कर दिया अंधेरा

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, CM योगी भी रहे साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version