Aarav Bhatia: क्यों अक्षय कुमार के बेटे को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका? मांगे कागजात

खिलाडी भैया यानि अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया फिर से एक बार सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में आरव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरव को सीआईएसएफ कर्मियों ने मुंबई के एयरपोर्ट पर रोक लिया। ये सब देख फैंस हैरान हो गए हैं। बात ये हैं कि ये सब प्रोटोकॉल को फॉलो करने के कारण हुआ है। यहाँ तक आरव को सिक्योरिटी ने रोका और डॉक्यूमेंट्स चेक करने के लिए एंट्री गेट पर काफी समय तक खड़ा रखा।

अक्षय कुमार के बेटे आरव को गेट पर रोक लिया

जैसे ही लोगो ने ये वीडियो देखा तो वे इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोगों को इसे देख हैरानी भी हुई, क्योंकि आमतौर पर सेलेब्रिटीज और उनके बच्चों को एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर इंतजार नहीं करना पड़ता है। क्योकि इन लोगो को तुरंत ही VIP एंट्री मिल जाती है, लेकिन आरव को गेट पर रोक लिया गया और डॉक्यूमेंट्स दिखाने को कहा गया।

आरव को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई

जैसे ही आरव को एंट्री गेट पर रोका गया तो उनके साथ चल रहे स्टाफ डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए तुरंत सिक्योरिटी के सामने पहुंच गए। इस दौरान आरव को इंतजार करना पड़ा। जब तक सीआईएसएफ की चैकिंग पूरी नहीं हुई, तब तक आरव को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
बता दें कि इन दिनों आरव भाटिया UK में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन वो कौन- सा कोर्स कर रहे हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version