Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Trendy और Creative लुक से बनाइए अपने घर को खूबसूरत, जानिए कम बजट में कैसे करे यह काम

कम बजट में घर को सजाना मुश्किल नहीं है। बस थोड़ी रचनात्मकता और पुराने सामान का सही उपयोग कर के आप अपने घर को नया और सुंदर लुक दे सकते हैं। खर्च कम, खूबसूरती ज्यादा

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 3, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Home Decoration tips: हर किसी का सपना होता है कि उसका घर सुंदर और सजा-धजा हो। लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि घर की सजावट के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जबकि हकीकत ये है कि थोड़ी सी समझदारी और क्रिएटिव सोच से आप अपने घर को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं, वो भी बिना जेब पर बोझ डाले। यहां हम बता रहे हैं पांच आसान और कम बजट वाले आइडियाज जो आपके घर को दे सकते हैं एक नया अंदाज़।

दीवारों को बनाएं आर्ट गैलरी

अगर घर की दीवारें सूनी और बोरिंग लग रही हैं तो उन्हें सजाना बहुत आसान है। आप खुद की बनाई गई पेंटिंग्स, पुराने अखबार, मैगज़ीन या कपड़े से बनी वॉल आर्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें फ्रेम में लगाकर दीवार पर टांग दें। चाहें तो ऑनलाइन टेम्पलेट्स से कुछ नया सीखकर अपनी दीवारों को पर्सनल टच दें।

RELATED POSTS

Vastu plants: क्या पौधे भी अशुभ होते हैं अगर इनको लगाया तो हो जाओगे बर्बाद जानिए कौन से पेड़ नहीं लगाना चाहिए

Vastu plants: क्या पौधे भी अशुभ होते हैं अगर इनको लगाया तो हो जाओगे बर्बाद जानिए कौन से पेड़ नहीं लगाना चाहिए

April 3, 2025
Vastu tips for mirror placement

Vastu tips : क्या दर्पण की सही जगह बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए वास्तु शास्त्र के नज़रिए से

December 28, 2024

फेयरी लाइट्स और बोतलों से बनाएं लैंप

कमरे में सॉफ्ट और सुंदर रोशनी के लिए फेयरी लाइट्स एक बेहतरीन उपाय हैं। आप इन लाइट्स को पुरानी कांच की बोतलों में डालकर खूबसूरत बोतल लैंप बना सकते हैं। ये लिविंग रूम या बेडरूम को बहुत ही प्यारा लुक देते हैं और इन पर ज्यादा खर्च भी नहीं आता।

कुशन और पर्दों से बढ़ाएं रंगत

अगर आप अपने कमरे में थोड़ी ताजगी और रंग भरना चाहते हैं तो नए कुशन कवर और पर्दे लगाना एक आसान तरीका है। ब्राइट रंगों और हल्के प्रिंट वाले कपड़ों से बने पर्दे और कवर आपके रूम को एकदम नया बना देंगे। ये तरीका न सर्फ सस्ता है बल्कि काफी असरदार भी है।

पुराने फर्नीचर को दें नया जीवन

घर में रखा पुराना फर्नीचर भी आपकी सजावट में काम आ सकता है। बस थोड़ी पॉलिश, नया रंग या फैब्रिक से उसे नया लुक दिया जा सकता है। पुरानी कुर्सी को पेंट करिए या नए कपड़े से कवर करिए, टेबल पर रंग चढ़ाइए और देखिए कि कैसे पूरा कोना चमक उठेगा। इससे पुराने सामान का सही इस्तेमाल भी होगा और पैसे भी बचेंगे।

हरियाली से भरें घर

घर को ताज़गी देने का सबसे सस्ता और सुंदर तरीका है – पौधे। मनी प्लांट, तुलसी, स्नेक प्लांट जैसे छोटे-छोटे इनडोर प्लांट्स घर को ना सिर्फ खूबसूरत बनाते हैं बल्कि हवा को भी साफ करते हैं। इन्हें रखने के लिए आप पुराने मग, कटोरी, डिब्बे या मिट्टी के बर्तनों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घर को एक नेचुरल और शांत माहौल देंगे।

Tags: budget decorationhome decor
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Vastu plants: क्या पौधे भी अशुभ होते हैं अगर इनको लगाया तो हो जाओगे बर्बाद जानिए कौन से पेड़ नहीं लगाना चाहिए

Vastu plants: क्या पौधे भी अशुभ होते हैं अगर इनको लगाया तो हो जाओगे बर्बाद जानिए कौन से पेड़ नहीं लगाना चाहिए

by Sadaf Farooqui
April 3, 2025

Vastu plants: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत खास महत्व दिया गया है। कुछ पौधे घर में सुख-समृद्धि लाते हैं,...

Vastu tips for mirror placement

Vastu tips : क्या दर्पण की सही जगह बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए वास्तु शास्त्र के नज़रिए से

by SYED BUSHRA
December 28, 2024

 Mirror placement to enhance prosperity in your home :  वास्तुशास्त्र हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय बताता...

Next Post
Phone से कॉन्टैक्ट्स डिलीट हो गए तो घबराइए नहीं,इस सेटिंग से गुम हुए कॉन्टैक्ट्स भी हो सकते हैं रिकवर

Phone से कॉन्टैक्ट्स डिलीट हो गए तो घबराइए नहीं,इस सेटिंग से गुम हुए कॉन्टैक्ट्स भी हो सकते हैं रिकवर

Funeral Rules:जब किसी अपने की हो जाए मृत्यु,जानिए परिवार को निभाने होते हैं कौन से ज़रूरी नियम

Funeral Rules:जब किसी अपने की हो जाए मृत्यु,जानिए परिवार को निभाने होते हैं कौन से ज़रूरी नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version