20 साल बाद Priyanka Chopra को याद आई ‘रानी’ अक्षय और सलमान से क्या है कनेक्शन?

बॉलीवुड से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। साल 2003 में आई फिल्म द

नई दिल्ली: बॉलीवुड से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। साल 2003 में आई फिल्म द हीरो ऑफ ए स्पाई से बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को करने के बाद प्रियंका ने काफी फिल्में की, जिसमें कई सफल रहीं।

उन्हीं में से एक फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम था मुझसे शादी करोगी। अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नज़र आई थी। 30 जुलाई साल 2004 को इस फिल्म को रिलीज किया गय था। आज यानी 30 जुलाई को इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 20 साल हो चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मुझसे शादी करोगी के 20 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से जुड़ी सेट की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन पिक्चर्स को पिग्गी चॉप्स ने अपने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है, रानी बनने के 20 साल बाद। 20 साल पहले आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी।

ये भी पढ़ें :- आसान नहीं था एक्ट्रेस और सुपर मॉडल बनने का सफर, जानिए हॉलीवुड की Pamela Anderson की दर्द भरी कहानी!

मुझसे शादी करोगी को 19 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने भारत में शानदार परफॉरमेंस करते हुए दुनियाभर में 55.97 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। आज भी इस फिल्म को लोगों के बीच पसंद किया जाता है। अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की तिकड़ी लोगों को एंटरटेन करने में कामयाब रही थी। अमरीश पुरी, कादर खान, राजपाल यादव और सतीश शाह जैसे सितारे इस फिल्म में नज़र आए थे।

Exit mobile version