बंगाल के बाद पंजाब में कांग्रेस को झटका, आम आदमी पार्टी भी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

After Bengal, shock to Congress in Punjab, Aam Aadmi Party will also contest Lok Sabha elections alone.पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, AAP अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। महागठबंधन में एक बाद एक कांग्रेस के लिए बुरी खबरों का दौर जारी है। करीब 26 पार्टियों साथ बनी I.N.D.I.A गठबंधन अब टूटती नजर या रही है। सुबह खबर आयी की बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी लोकसभा के सभी 40 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि उसे एक और झटका पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि पंजाब के 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। राज्य में कांग्रेस के साथ पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बात

पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि उनकी पार्टी देश में हीरो बनकर उभरेगी। राज्य के सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। इस दौरान उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा की वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा

बंगाल में ममता भी अकेले चुनाव लड़ेगी

इससे पहले ममता बनर्जी ने घोषणा की थी,कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। बंगाल के सभी 42 लोकसभा सीटों पर लड़ने के बाद भी पार्टी कआ कांग्रेस से गठबंधन बना रहेगा। पार्टियों के बदलते सुरों के बाद ऐसा लग रहा है कि महागठबंधन सिर्फ नाम की गठबंधन रह जाएगी। गठबंधन में अभी तक सीटों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। उससे पहले गठबंधन की पार्टियों का यह अंदाज कांग्रेस के लिए सही नहीं है।

ये भी पढ़ें;  सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में पार्टियों के सुर बदले, बंगाल में अकेले लड़ेगी TMC

Exit mobile version