Bigg Boss के बाद अब मुंबई के लोगों को ‘बर्गर’ खिलाएंगे Abdu Rozik

नई दिल्ली: बिग बॉस का सीजन 16 करने के बाद जिस कंटेस्टेंट को लोगों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है वो नाम है अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) महज 3 फुट के इस तजाकिस्तान (Tajikistan) के गायक को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया है।

Photo Credit @ abdu_rozik Instagram

बिग बॉस के खत्म होने के बाद भी अब्दू रोजिक चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस कलाकार को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अब्दू रोजिक ने अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज शेयर की। बिग बॉस के बाद अब अब्दू लोगों को बर्गर खिलाने वाले हैं।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CpCg_lFjpgk/?utm_source=ig_web_copy_link

Photo Credit @ abdu_rozik Instagram

जी हां आपने सही सुना दरअसल अब्दू रोजिक को पैपराजी से ये कहते हुए देखा गया कि वह जल्द ही मुंबई के लोगों को बर्गर खिलाएंगे। आपको बता दें, अब्दू ने कहा है, “मैं बहुत जल्द इंडिया में अपना रेस्टोरेंट खोलने वाला हूं, मैं 6 मार्च को इंडिया वापस आऊंगा और अपना रेस्टोरेंट मुंबई में खोलूंगा।”

Photo Credit @ abdu_rozik Instagram

इसके अलावा उन्होंने पैपराजी और फैंस को इनवाइट करते हुए कहा, बर्गर खाने जरूर आना। पता हो कि सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी अब्दू रोजिक एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिय पर सलमान खान के साथ अब्दू रोजिक का मस्ती करता हुआ वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Exit mobile version