सिनेमाघरों के बाद अब Ott पर भी Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan की धूम रिलीज होते ही Netflix पर बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

लगता है शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 बेहद ही खास बनकर आया है। चार सालों के एक लंबे गैप के बाद शाहरुख ने फिल्म पठान (Pathaan) से कमबैक किया था।

Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: लगता है शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 बेहद ही खास बनकर आया है। चार सालों के एक लंबे गैप के बाद शाहरुख ने फिल्म पठान (Pathaan) से कमबैक किया था। पठान ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। शाहरुख खान ये खुद भी नहीं जानते थे कि उनकी ये फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी।

अभी लोगों के सर से पठान का ख़ुमार उतरा भी नहीं था कि एक और ब्लॉकबस्टर लेकर शाहरुख वापस आ गए। इस बार किंग खान जवान (Jawan) के साथ पर्दे पर वापस लौटे थे। 7 सितंबर को जवान सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने पठान के ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

जवान ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पठान और जवान दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म बनी। अब शाहरुख की जवान ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनके जन्मदिन यानी 2 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जवान को रिलीज किया गया था।

जवान ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि अब शाहरुख की Jawan ने ओटीटी जगत में भी रिकॉर्ड कायम कर दिया है। ओटीटी पर रिलीज होते ही जवान को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब Jawan नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। इस बात की अनाउसमेंट खुद नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर दी है।

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने पोस्ट में लिखा, विक्रम राठौड़ अब हमारे दिलों और रिकॉर्ड्स पर राज कर चुके हैं। Jawan अपनी रिलीज के बाद से भारत में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर भारत में 3.7 मिलियन व्यूज मिले हैं।

ये भी पढ़ें :- Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म Dunki को लेकर Javed Akhtar का बड़ा बयान

शाहरुख की इस फिल्म को एक करोड़ छह लाख से ज्यादा घंटे तक देखा जा चुका है। ओटीटी पर फिल्म का रिस्पॉन्स देखकर फैंस ने शाहरुख की तारीफ की है। मीडिया से बात करते हुए शाहरुख ने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर तरफ शाहरुख की आने वाली फिल्म डंकी (Dunky) की चर्चा हो रही है। पहला टीजर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में डंकी रिलीज की जाएगी। अब देखना ये होगा कि क्या शाहरुख की ये फिल्म खुद उन्हीं की फिल्म जवान और पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Exit mobile version