• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कौन है खटखटा चोर, जो बना कौतूहल का केंद्र, दुनिया के सबसे ज्यादा उम्रदराज को छूने से नहीं होती चोरी की वारदात

कहानी चित्रकूट के खटखटा चोर की, जो बना कौतूहल के साथ ही आकर्षण का केंद्र, भक्त आकर टेकते हैं माथा, पूजा-अर्चना कर मांगते हैं मन्नत।

by Vinod
February 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चित्रकूट ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट अनादि काल से वाल्मीकि समेत तमाम महान ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है। भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ पावन चित्रकूटगिरी पर अपने वनवास का साढे़ 11 वर्ष व्यतीत किया था। मंदाकिनी नदी के किनारे बने अनेक घाट और मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक तीर्थ है गुप्त गोदावरी। यहां खटखटा चोर दर्शनार्थियों के कौतूहल और आकर्षण का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि ये खटखटा चोर पाप खाकर पेट भरता है और इसके दर्शन करने वाले के घर कभी भी चोरी नहीं होती।

इसी धाम पर गुप्त गोदावरी

चित्रकूट दो शब्दों चित्र और कूट से मिलकर बना है। इसका अर्थ है शिखर या चोटी। चित्रकूट नगरी का सनातन धर्म में एक विशेष स्थान है। यह सभी राम भक्तों के दिल के करीब है, क्योंकि राम जी ने वनवास काल के कुछ वर्ष यहां भी बिताएं थे। इसे संतो की नगरी भी कहा जाता है। इसके अलावा यह चार धाम की तीर्थ यात्रा का अहम पड़ाव माना जाता है। कहते हैं कि इस चमत्कारी स्थान पर यात्रा किए बिना कोई भी तीर्थ यात्रा कभी पूरी नहीं होती है। इसी धाम पर गुप्त गोदावरी है। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु गुफा के अंदर पत्थर के रूप में लटके एक चोर की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं।

Related posts

आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

December 2, 2024

मां सीमा ने दिया था श्राप

मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के 11 वर्ष यहीं बिताए थे। गायत्री शक्ति पीठ आश्रम चित्रकूट के प्रमुख डॉक्टर राम नारायण त्रिपाठी ने इसके बारे में एक अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि, माता सीता एक दिन गुप्त गोदावरी गुफा में स्नान कर रहीं थी। इसी दौरान मयंक नाम के राक्षस ने उनके वस्त्र चोरी कर लिए। इस पर सीता जी ने अपने सिर के बाल उखाड़ कर उसे श्राप दिया। इससे मयंक राक्षस पत्थर का बन गया। जब उसने अनुनय-विनय की कि इस तरह तो वह भूखा मर जाएगा। तब माता सीता ने उससे गुफा में आने वालों के पाप खाकर भूख मिटाने और युगो-युगों तक उसका नाम बने रहने का वरदान दिया।

निकलती है आवाज

सतना जिले के अंतर्गत चित्रकूट में गुप्त गोदावरी पर स्थित गुफा के अंदर पत्थर के रूप में लटके इस चोर को हिलाने से खटखट की आवाज होती है। इसलिए इसे खटखटा चोर कहा जाने लगा। ऐसा माना जाता है कि वह गुफा की सुरक्षा भी करता है। इसलिए छूने पर आवाज निकलती है। अब गुफा के अंदर इस स्थान पर एक मंदिर बना दिया गया है। लोग इस पर फल-फूल रुपये भी चढ़ाते हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि खटखटा चोर के दर पर जो भी भक्त आता है और पूजा-अर्चना करता है। उसके घर पर कभी चोरी की वारदात नहीं होती। लोगों का दावा है कि खटखटा चोर अपने भक्तों के घरों की सुरक्षा करता है।

ऐसे होते हैं खटखटा चोर के दर्शन

चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा, स्फटिक शिला, सती अनुसुइया आश्रम के बाद गुप्त गोदावरी दर्शन की महत्ता मानी जाती है। गुप्त गोदावरी में सीढिय़ों से चढ़कर जब प्रथम गुफा के अंदर पहुंचते हैं तो खटखटा चोर के दर्शन मिलते हैं। इससे आगे दूसरी गुफा में अलग-अलग कुंड दिखाई देते हैं। प्रतिमाह अमवस्या पर दो लाख श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दीपावली या अन्य विशेष पर्व पर आते हैं। 25 हजार श्रद्धालु तीर्थ स्थलों के दर्शन करने प्रतिदिन आते हैं। बता दें, गुप्त गोदावरी राम घाट से करीब 18 किलोमीटर दूर है। ऐसा कहा जाता है कि जब भक्त दर्शन करने के लिए गुफा से गुजरते हैं, तो उनके घुटनों तक पानी भरा होता है।

Tags: Chitrakoot NewsGupt GodavariKhatkhata ChorTapobhoomi of Lord Shri Ram
Share196Tweet123Share49
Previous Post

महाकुंभ में गंगा जल की शुद्धता पर यूपी सरकार ने किया दावा, वैज्ञानिक प्रमाण भी किए पेश

Next Post

Mahashivratri 2025 : शिवलिंग पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अधूरी रह जाएगी उपासना!

Vinod

Vinod

Related Posts

आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

by Vinod
December 2, 2024
0

चित्रकूट ऑनलाइन डेस्क। मंदाकनी के तट पर बसे चित्रकूट में भगवान श्रीराम, देवी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 11...

Next Post
mhashivratri

Mahashivratri 2025 : शिवलिंग पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अधूरी रह जाएगी उपासना!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version