Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

यूपी के आगरा में एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं, महिला का आरोप है कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है और इसी का फाएदा जेठ उठाता है।

आगरा। दरोगा जी मेरे साथ छल किया गया। मेरे साथ बड़ा हुआ। शादी के बाद सुहागरात की सेज से पति गायब था। मुझे शादी के दो दिन के बाद मायके भेज दिया गया। जब मैं दूसरी बार ससुराल आई, तब पति कभी पास नहीं आया। इसी का फाएदा जेठ ने उठाया। वह मेरे साथ छेड़छाड़ करता है। अक्सर दबोच लेता है। विरोध करने पर पूरा परिवार मेरे साथ मारपीट करता था। दहेज की मांग करने के साथ घर से बेघर किए जानें की धमकी देता है। प्लीज मुझे पति और जेठ से बचा लें दरोगा जी। ये शब्द एक महिला के हैं, जो उसने थाने में पुलिस ये कहे। महिला की आपबीती सुन पुलिस भी सन्न रह गई। महिला ने पति और जेठ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी धोखे से करवाई गई है। पति शारीरिक रूप से कमजोर है। और ये बात शादी से पहले उससे और उसके परिवार से छिपाई गई थी। जब भी महिला अपने पत्नी से कहती है कि डॉक्टर से चेकअप करवा लो, तो वो उसे मारता-पीटता है। उससे गाली-गलौज करता है। आरोप है कि इस बात का फायदा महिला का जेठ उठाता है। वो उससे छेड़छाड़ करता है। कई बार उसने उससे अश्लील हरकतें भी कीं। जब महिला इसका विरोध करती है तो उससे दहेज की मांग कर पिटाई की जाती है। पति के साथ जेठ भी मुझे पीटता है। पति जबरन जेठ के साथ सोने का दबाव बनाता है।

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहले वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 6 महीने पहले ही कमला नगर में रहने वाले युवक के साथ हुई। शादी के बाद उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। जिसके बाद पति को डॉक्टर को दिखाने कहा तो गाली-गलौज कर दुर्व्यवहार किया। आगे नवविवाहिता ने बताया कि पति के शारीरिक कमजोरी का फायदा उठाकर जेठ ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वो रोज उससे अश्लील हरकत करता। जब जेठ की हरकतों की जानकारी सुसरालवालों को दी तो बातों को नजरअंदाज करते हुए और दहेज की मांग की। ससुरालवालों ने कार और फ्लैट मांगा और घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version