• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

आगरा में अतुल सुभाष जैसा एक और केस, IT मैनेजर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा के डिफेंस कॉलोनी में एक आईटी कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक भावुक वीडियो बनाया जिसमें अपनी पत्नी पर उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

by Akhand Pratap Singh
February 28, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश
Agra Sucide Case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Sucide Case: आगरा के डिफेंस कॉलोनी में एक आईटी कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक भावुक वीडियो बनाया जिसमें अपनी पत्नी पर उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने बेंगलुरु में हाल ही में हुए अतुल सुभाष सुसाइड केस की याद दिला दी है जिसमें भी एक युवक ने पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

आगरा में IT मैनेजर ने क्यों की आत्महत्या?

जानकारी के मुताबिक मानव शर्मा एक बड़ी आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर (Agra Sucide Case) के पद पर कार्यरत थे। 24 फरवरी को उन्होंने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक 6.57 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें रोते हुए अपनी पत्नी को इसका जिम्मेदार बताया।

Related posts

Agra Case

TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्नी और ससुर 40 दिन बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

April 5, 2025
Agra Sucide Case

मानव शर्मा सुसाइड केस.. सरेंडर न करने पर संपत्ति होगी कुर्क, पत्नी और ससुर पर 10-10 हजार का इनाम

March 26, 2025

मानव के पिता ने बहु पर लगाए पत्नी गंभीर आरोप

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में अपनी पत्नी के साथ रहता था लेकिन वहां आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। पत्नी उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती थी और किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी। जब मानव अपनी पत्नी को लेकर आगरा लौटा तो वह मायके चली गई। पिता का आरोप है कि बहू के मायके वालों ने मानव को धमकाया जिससे वह तनाव में आ गया और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

वीडियो में मानव ने क्या कहा?

वीडियो में मानव कहते है कि पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी… अब मैं विदा ले रहा हूं। मर्दों को भी प्रोटेक्ट करने के लिए कानून की जरूरत है। प्लीज.. मर्दों के बारे में कोई तो बात करे.. वे बहुत अकेले हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में मानव ने न केवल अपनी परेशानियों को बताया बल्कि पुरुषों के लिए भी कानून बनाने की मांग की। वीडियो में वह कहते हैं कि मैं तो चला जाऊंगा.. लेकिन मर्दों का भी सोचो। मर्दों के लिए भी कोई कानून होना चाहिए।

पत्नि का बयान आया सामने

निकिता शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मानव शराब के नशे में उन्हें मारते थे और उन्होंने भी काफी कुछ सहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह गलत धारणा है कि केवल लड़कों की नहीं सुनी जाती उनकी भी बात सुनी जानी चाहिए। निकिता का कहना है कि उनके साथ मारपीट होती थी और इस बारे में उन्होंने मानव के माता-पिता को भी बताया था लेकिन उन्हें यही जवाब मिला कि यह पति-पत्नी का मामला है और उन्हें खुद ही इसे सुलझाना होगा।

निकिता के अनुसार (Agra Sucide Case) जिस दिन मानव ने आत्महत्या की उसी दिन उन्होंने उसकी बहन को यह जानकारी दी थी कि वह फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है और कुछ करने को कहा था लेकिन उसकी बहन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सोने की सलाह दी। उन्होंने मानव के पिता को भी मैसेज किया था लेकिन उनकी भी अनदेखी कर दी गई। बाद में मानव के घरवालों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्के देकर घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़े: यूपी बीजेपी में जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट तैयार, 29 लोगों की छुट्टी.. 3 मार्च तक होगी घोषणा

निकिता ने आगे कहा कि उनके पति ने आत्महत्या कर ली और उन्हें घर पर छोड़कर गए थे। उन्होंने मानव का वीडियो देखा है जिसमें उन पर लगाए गए आरोप उनके अतीत से जुड़े हैं लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने बताया कि मानव ने पहले भी कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी फांसी लगाने की भी कई बार कोशिश की और उन्होंने ही फंदा काटकर उसे बचाया था। मानव ने अपने हाथ भी काटने की कोशिश की थी। निकिता ने बताया कि वह मानव को आगरा लाई थीं और वह खुशी-खुशी उन्हें घर छोड़कर गए थे लेकिन उसी रात उन्होंने फांसी लगा ली।

पुलिस मामले की कर रही जांच

इस मामले (Agra Sucide Case) में मानव के पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पत्नी व उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। मानव के परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना समाज में रिश्तों में बढ़ते तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

घरेलू कारणों से 72% पुरुषों ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार 2022 में आत्महत्या करने वालों में 72% पुरुष होंगे जबकि घरेलू कारणों का हवाला देने वालों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि होगी। “राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार 2022 में भारत में आत्महत्या करने वालों में से 72% पुरुष होंगे – 1,25,000 से अधिक पुरुषों ने आत्महत्या की। लगभग 47,000 महिलाओं ने आत्महत्या की। 2014 से 2021 के बीच आत्महत्या करने वाले पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में वृद्धि हुई है। इस अवधि में 107.5% अधिक पुरुषों ने आत्महत्या का कारण घरेलू कारणों का उल्लेख किया।

Tags: Agra Sucide CaseManav Sharma
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Uttarakhand News : चमोली में ग्लेशियर टूटने से हड़कंप, BRO कैंप को नुकसान, 57 मजदूर फंसे!

Next Post

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ ही नहीं काशी विश्वनाथ में भी बने रिकॉर्ड, 30 करोड़ के लग गए चंदन के टीके

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Case

TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्नी और ससुर 40 दिन बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

by Akhand Pratap Singh
April 5, 2025
0

Agra Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने...

Agra Sucide Case

मानव शर्मा सुसाइड केस.. सरेंडर न करने पर संपत्ति होगी कुर्क, पत्नी और ससुर पर 10-10 हजार का इनाम

by Akhand Pratap Singh
March 26, 2025
0

Agra Sucide Case: टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में उनकी फरार पत्नी निकिता शर्मा और...

Next Post
Maha kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ ही नहीं काशी विश्वनाथ में भी बने रिकॉर्ड, 30 करोड़ के लग गए चंदन के टीके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version