Agra Yamuna Water Level: देश के ज्यादातर कोनों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। पानी की मांग और जरूरत भी इस दौरान काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही नदियों का भी जलस्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। गर्मी के कारण घाट और किनारे सूखते जा रहे हैं। पानी की जगह अब सूखे मैदान नजर आ रहे हैं। आगरा में यमुना नदी इन दिनों पानी को तरस रही है। यमुना नदी में पानी निचले स्तर पर पहुंच रहा है।
आगरा में पानी की जरूरत को पूरा करने वाली यमुना नदी (Agra Yamuna River) इन दिनों खुद अपने लिए पानी को तरस रही है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की जरूरत के अलावा यमुना नदी की धार्मिक मान्यताएं भी है। यमुना नदी ऐसी हालत से लोग भी दुखी हैं।
धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यमुना
आस्था के लिहाज से लोग यमुना में डुबकी लगाकर अपनी इच्छाओं को पूरा करते है। तो वहीं ताजमहल से गुजरती यमुना पर्यटकों का मन मोह लेती है। लेकिन अब यमुना का जलस्तर कम होने के कारण ताजमहल की सुंदरता में भी कमी सी नजर आ रही है। यमुना धीरे-धीरे सूखती जा रही है और पानी की जगह सूखा मैदान नजर आ रहा है। अब हर कोई यमुना नदी के वास्तविक स्वरूप में लौटने का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें : मंडी में Kangana Ranaut की हुंकार, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात