Site icon News1India

आधी रात को शहर का राउंड लेने निकली ये ACP जिसके आने से मच गई खलबली

ACP Sukanya Sharma

ACP Sukanya Sharma :  यूपी के आगरा की ACP सुकन्या शर्मा चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है, दरअसल हाल ही में ACP सुकन्या शर्मा ने शहर की पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आम महिला बन के आधी रात को 112 फोन नंबर डायल कर दिया।

ब्लैक जींस और वाइट टॉप पहने सुकन्या शर्मा ऑटो में बैठी और पुलिस से कहा कि “मै आगरा में मौजूद हुँ यहां सुनसान इलाका है और रात होने की वजह से मुझे डर लग रहा है, मुझे तुरंत पुलिस की मदद चाहिए” ACP सुकन्या शर्मा के फोन कॉल के कुछ देर बाद वहां पुलिस मौके पर पहुंची थी, इसी दौरान ACP सुकन्या शर्मा चर्चाओं का हिस्सी बनी हुई है और लोग उनके बारे मे जानना चाहते हैं चलिए आपको बताते है ACP सुकन्या शर्मा के बारे में।

आखिर कौन है ACP सुकन्या शर्मा ?

ACP सुकन्या शर्मा 2017 के बैच की पीपीएस अधिकारी है, ACP सुकन्या का जन्म अलीगढ़ में हुआ था। उन्होंने बीएससी की पढ़ाई की है। बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस में ACP के पद में होने के बावजूद ACP सुकन्या शर्मा ने राज्य की पहली SOG कमांडो टीम को घटित किया था। ACP सुकन्या शर्मा ने करीब 91 महिला कांस्टेबलों को SOG कमांडो की ट्रेनिंग दी थी। ACP सुकन्या शर्मा का बचपन से सपना था कि वो पुलिस फोर्स में जाएं।

अखिलेश ने की तारीफ

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि “महिला सुरक्षा सुशासन की पहली परीक्षा होती है। अगर भाजपा सरकार ने हमारी सरकार के दौरान शुरू किए गए आपातकालीन नंबर ‘1090’ और ‘100’ को सही तरीके से चलाया होता, तो आज किसी जिम्मेदार अधिकारी को महिला सुरक्षा के बारे में आशंकित कॉल नहीं करनी पड़ती।” उन्होंने यह भी कहा कि “यदि समय-समय पर ऐसे ‘मॉक-कॉल’ होते रहें, तो पुलिस और प्रशासन ज्यादा सजग रहेंगे। यह एक सराहनीय प्रयास है!”

यह भी पढ़े : Govinda को अपनी ही बंदूक से लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

एसीपी सुकन्या शर्मा द्वारा उठाया गया कदम महिला सुरक्षा में पुलिस की तत्परता को परखने के लिए था। यह गुप्त कार्रवाई न केवल पुलिसिंग में सुधार का उद्देश्य रखती है, बल्कि महिला सुरक्षा के प्रति एक मजबूत संदेश भी भेजती है। सुकन्या का यह प्रयास सोशल मीडिया और समाचारों में काफी चर्चा का हिस्सा बना हुआ है, जो सरकार और पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Exit mobile version