Site icon News1India

Agra News: लव जिहाद का मामला आया सामने, आमिर ने राजा बनकर किया 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

Agra News

Agra News: यूपी के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर 15 साल की एक लड़की से दोस्ती की। युवक ने लड़की को गेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ दुराचार किया।

युवक ने अपने हाथ में कलवा पहन रखा था और माथे पर टीका भी लगाया था, जिससे लड़की को लगा कि वह हिंदू धर्म का है और इसलिए उसने उससे मिलने में कोई संकोच नहीं किया।

लड़की के पिता को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर गेस्ट हाउस पर छापा मारा और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को दुराचार, पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

आमिर ने राजा बनकर किया लड़की से दुष्कर्म

घटना ताजगंज क्षेत्र (Agra News) की है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के अनुसार, लड़की के पिता लखनऊ के रहने वाले हैं और उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पर राजा नाम के युवक से दोस्ती हुई थी, जिसका असली नाम आमिर है। लड़की को इसके बारे में तब पता चला जब आरोपी पकड़ा गया।

युवक ने उसे धर्मांतरण के लिए फंसाया था और गेस्ट हाउस में उसके साथ यौन संबंध बनाए। एक परिचित ने गेस्ट हाउस में युवक को देखा और पुलिस को सूचित किया। शनिवार को लड़की के पिता ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और सूचना देने वाले ने आरोपी का नाम भी बताया।

यह भी पढ़े: Haryana में कांग्रेस और भाजपा में विरोध और बगावत का दौर, जानें क्या है मामला

पुलिस ने शिल्पग्राम के पास अनमोल गेस्ट हाउस पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरू में आरोपी ने खुद को राजा ही बताया, लेकिन पुलिस की सख्ती पर उसने सच उगल दिया।

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि जांच जारी है और पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अकेले लड़की को नहीं फंसाया। पुलिस आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी की जांच करेगी ताकि पता चल सके कि उसने और किन-किन लोगों को धोखे में डाला था।

आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, लेकिन इंस्टाग्राम में लॉक लगा था और पुलिस ने अभी तक उसे अनलॉक नहीं कराया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी जाल में फंसाया हो सकता है।

Exit mobile version