जूही प्रकाश ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप

आगरा के सिकंदरा पुलिस ने सपा नेत्री जूही प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जूही ने अपने पति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है, जबकि उनके ससुरालीजनों को भी नामजद किया गया है।

Agra News

Agra News: आगरा के सिकंदरा पुलिस ने सपा नेत्री जूही प्रकाश (Agra News) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जूही ने अपने पति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है, जबकि उनके ससुरालीजनों को भी नामजद किया गया है। जूही ने आरोप लगाया कि उन पर दहेज उत्पीड़न किया गया है।

पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

रुई की मंडी निवासी जूही के पति योगेंद्र प्रताप सिंह ने सितंबर में जानलेवा हमले और रंगदारी की धाराओं के तहत पहले से मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जूही ने अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोला और सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया और पुलिस को कठघरे में खड़ा किया।

जूही ने पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें कहा कि उनके पति ने फर्जी मुकदमा लिखवाया है। जूही ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके खिलाफ साक्ष्य मिले होते तो कार्रवाई कर चुकी होती। आयुक्त के निर्देश पर उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

बहराइच हिंसा में आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर PWD का नोटिस, क्या चलेगा बुलडोजर?

मामले में नामजद FIR दर्ज

इस मामले में जूही ने पति योगेंद्र, सास हरदेवी, ससुर हाकिम सिंह, जेठ वीपी सिंह, ननद नीलम सिंह, और अन्य दोस्तों को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पति से मुलाकात 2020 में हुई थी और शादी जून 2024 में हुई। ससुराल में 50 लाख रुपये दहेज की मांग की गई, और जब उन्होंने रकम देने में असमर्थता जताई, तो उन पर उत्पीड़न किया गया।

जूही का कहना है कि उनके पति के कई युवतियों के साथ वीडियो थे, जिनके बारे में जानने पर उन्होंने मारपीट की। वह खुद को फंसाने से बचने के लिए उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं, और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version