Monday, March 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

वाह रे Agra police! 30 लाख की चोरी 10 हजार में निपटा दी, फौजी की लड़ाई से खुला पुलिसिया खेल

आगरा में एक फौजी के घर हुई 30 लाख की चोरी को पुलिस ने महज 10,070 रुपये में निपटा दिया। दो महीने की जद्दोजहद के बाद सच्चाई सामने आई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 18, 2025
in Latest News, आगरा
Agra
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra police: आगरा में एक फौजी के घर हुई 30 लाख की चोरी को पुलिस ने सिर्फ 10,070 रुपये में रफा-दफा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने के बावजूद पुलिस ने उन्हें सच्चा आरोपी मानने से इनकार कर दिया और पीड़ित को सिर्फ़ “संवेदनशीलता” दिखाते हुए कुछ रुपये देकर टरका दिया। सीमा पर देश की सेवा करने वाले जवान ने हार नहीं मानी और लखनऊ जाकर अधिकारियों से शिकायत की। दो महीने बाद जांच फिर से शुरू हुई और तीसरे चोर से 6.5 लाख रुपये और पीली धातु बरामद की गई। अब पुलिस की कार्यशैली, ईमानदारी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फौजी के घर लाखों की चोरी, पुलिस ने कहा – ‘ये चोर नहीं’

Agra के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की सुहेलदेव कॉलोनी, बोदला निवासी भारतीय सेना के जवान दिनेश कुमार की गैरमौजूदगी में उनके घर में भारी चोरी हुई। दिनेश कुमार, जो कि अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात हैं, शादी के सिलसिले में अप्रैल में छुट्टी लेकर आगरा आए थे। 11 अप्रैल को जब वह परिवार सहित गांव जनूथा अछनेरा गए, उसी रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 35 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

January 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

December 16, 2025

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब पुलिस ने उनकी तहरीर ही बदलवा दी। जांच में Agra पुलिस ने दो युवकों – विकास उर्फ बॉबी और जीतू – को पकड़ा, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पुलिस ने इन्हें घटना स्थल के बजाय दूसरी चौकी पर रखकर पूछताछ की और फौजी को यही कहा गया कि “ये वही चोर नहीं हैं।” इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, लेकिन तीसरे आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

डीसीपी के खुलासे से पुलिस की पोल खुली

फौजी दिनेश ने जब देखा कि उसे 30 लाख की चोरी के बदले महज 10,070 रुपये देकर गुमराह किया गया है, तो वह सीधे लखनऊ पहुंचा और आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। दो महीने की भागदौड़ के बाद मामला दोबारा खोला गया। इस बार जांच में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई और पुलिस को उससे 6.5 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात बरामद हुए।

Agra डीसीपी सिटी द्वारा मंगलवार को इस मामले का खुलासा किया गया, जिससे साफ हो गया कि पहले की जांच में गंभीर खामियां थीं। फौजी ने तत्कालीन थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह, चौकी प्रभारी देवी शरण सिंह और एसीपी मयंक तिवारी की भूमिका पर सीधे तौर पर सवाल उठाए हैं।

सीमा पर तैनात फौजी ने खोली सिस्टम की पोल

दिनेश कुमार का कहना है कि वह सीमा पर देश की सेवा करता है, और उसकी खून-पसीने की कमाई को यूं लूट लिया गया। जिस पुलिस से उसे उम्मीद थी, उसी ने उसे गुमराह किया। लाखों की चोरी को 10 हजार रुपये में निपटाकर मामला बंद करने की कोशिश की गई। लेकिन उसकी हिम्मत और लगन ने अंततः पूरे मामले की परतें खोल दीं।

अब सवाल ये है कि क्या इस लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? और क्या ऐसे मामलों में आम जनता को न्याय मिल पाएगा?

UP B.Ed JEE 2025: परिणाम घोषित, मिर्ज़ापुर के सूरज पटेल बने टॉपर

Tags: Agra
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
December 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
November 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
Bulandshahr

Bulandshahr में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की कार में लगी आग, 5 की मौत, एक्सप्रेसवे पर भी बस दुर्घटना में 2 की जान गई

Sunjay Kapur net worth and legacy details

बीबी, बच्चे या बहन कौन संभालेगा संजय कपूर का कारोबार जानिए कितनी दौलत छोड़ गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist