Site icon News1India

आगरा में 25 साल की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, बड़े रसूख के चलते होटल के मालिक पर नहीं हो रही कार्यवाही

आगरा में 25 साल की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहर आगरा में एक लड़की के साथ बर्बरता की खबर सामने आई है। यहां पर पांच युवकों ने मिलकर लड़की के साथ जबरदस्ती रेप किया। यह घटना आगरा के होम स्टे होटल में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें चार लड़के और एक महिला शामिल है। इस दुर्घटना की वीडियों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

ताजगंज में होम स्टे होटल की घटना

वीडियों में लड़की बचने के लिए काफी विनती कर रही है। यह घटना ताजनगरी फेज 2 के क्षेत्र ताजगंज के होम स्टे होटल में हुई है। जब पुलिस घटना स्थल में पहुंची तो लड़की बदहवास हालत में मिली थी, लेकिन अभी लड़की की हालत गंभीर हैं।

यह भी पढ़े: Netflix कंपनी ने भारत में भी पासवर्ड शेयरिंग सिस्टम किया बंद, कोई भी नहीं कर पाएगा अकाउंट यूज

क्यों नहीं हुई होटल के मालिक पर एफआईआऱ दर्ज ?

इस घटना को लेकर होम स्टे होटल के मालिक में कोई भी एफआईआर दर्ज नही हुई है। माना जा रहा है होटल का मालिक यूपी शहर का एक बड़ा ठेकेदार है। वहीं उसने धार्मिक कार्यों में लाखों रुपये खर्च किए थे जिसमें बड़े नेता भी शामिल हुए थे। इस कारण होटल के मालिक में कोई कारवाई नहीं की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि सफेद पॉश के नामचीन के चलते पुलिस होटल के मालिक पर एफआईआर दर्ज नही कर रही है।

कौन हैं आरोपी ?

ताजगंजी थाने की पुलिस ने इस वारदात में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। इन पांच आरोपियों के नाम रवि, जितेंद्र, मनीष और देव किशोर व रिया है। इन आरोपियों पर गैंग रेप और जानलेवा की धाराओं के चलते थाना ताजगंज में मुकद्दमा दर्ज किया है।

पीड़ित लड़की ने बताया अपना दुखभरा दर्द

पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसका एक वीडियो बनाया और उसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। जिसके बाद उसके सर में शराब की बोतल फोड़ दी थी। लड़की की उम्र 25 साल है और वह होटल के गेस्ट हाउस में काम करती थी।

Exit mobile version