Sunday, March 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

RDX से ताजमहल उड़ाने की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, दोपहर 3:30 बजे धमाके की चेतावनी, एजेंसियां अलर्ट पर पर्यटन विभाग को मिला धमकीभरा ईमेल, स्मारक की सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच में जुटी साइबर टीम

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 25, 2025
in Latest News, आगरा
Tajmahal threat
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Tajmahal threat: शनिवार दोपहर को ताजमहल को लेकर एक बार फिर सनसनीखेज धमकी मिली, जब पर्यटन विभाग की मेल आईडी पर एक ईमेल आया जिसमें दोपहर 3:30 बजे ताजमहल को RDX से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। मेल में लिखा था कि स्मारक में आईईडी विस्फोटक से विस्फोट होगा। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और तत्काल जांच अभियान शुरू कर दिया गया। सीआईएसएफ, बीडीएस और स्निफर डॉग्स की टीमों ने पूरे परिसर में सघन जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी भी पर्यटक को रोका नहीं गया और स्थिति सामान्य बनी रही।

अज्ञात मेल से मची खलबली, ताजमहल की सुरक्षा बढ़ी

शनिवार दोपहर 12:30 बजे पर्यटन विभाग की आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें लिखा गया कि Tajmahal को दोपहर 3:30 बजे RDX से उड़ाया जाएगा। यह मेल Tajmahal क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने सबसे पहले देखा और तत्काल उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मेल को फॉरवर्ड कर संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया गया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीमों ने स्मारक परिसर में चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी।

RELATED NEWS

No Content Available

बीम डिटेक्शन स्क्वॉड (BDS), स्निफर डॉग्स और भारी पुलिस बल की मदद से ताजमहल और इसके आस-पास के यलो जोन क्षेत्रों में गहन जांच की गई। हालांकि, आम पर्यटकों को इस प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं दी गई ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां, जांच में अब तक कुछ नहीं मिला

एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि इस प्रकार की मेल पहले भी कई बार केरल और तमिलनाडु में भेजी जा चुकी हैं, जो सभी फर्जी पाई गई थीं। इसी तरह का एक मेल पिछले साल 3 दिसंबर को भी आया था, जिसमें सुबह 9 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। उस समय भी जांच के बाद कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई थी।

इस बार की धमकी को लेकर भी साइबर थाना जांच में जुट गया है। ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए केरल और तमिलनाडु पुलिस से जानकारी मांगी गई है। फिलहाल, सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

यूपी में हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ‘शंखनाद’, जानिए सूबे की जनता किस महिने करने जा रही मतदान

Tags: Tajmahal threat
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM Modi

आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प: 'ऑपरेशन सिंदूर' ने जगाई देशभक्ति की लहर, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

India

India बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist