Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

केंद्रीय कैबिनेट ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी दे दी है। अहमदाबाद को आदर्श शहर मानते हुए सरकार ने गुजरात को सहयोग और वित्तीय सहायता देने की बात कही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 28, 2025
in खेल, गुजरात
Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ahmedabad to Bid for 2030 Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया। सरकार ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी के लिए भारत की ओर से बोली लगाने को मंजूरी दे दी। इस आयोजन के लिए अहमदाबाद को “आदर्श शहर” बताया गया है। सरकार का कहना है कि यहां विश्वस्तरीय स्टेडियम, आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं और खेलों के लिए उत्साह से भरा माहौल मौजूद है।

IOA पहले ही दे चुका था सहमति

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भारत की बोली को स्वीकृति दी थी। IOA ने पहले ही ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ जमा कर दिया था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब भारत औपचारिक रूप से 2030 CWG की मेजबानी की दौड़ में शामिल हो गया है।

RELATED POSTS

Ahmedabad : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, 17 फायर टेंडर मौके पर मौजूद

April 22, 2023

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

October 5, 2022

गुजरात सरकार को सहयोग

कैबिनेट ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर भारत की बोली सफल होती है तो केंद्र सरकार गुजरात सरकार को पूरा सहयोग देगी। इसके तहत होस्ट कोलैबोरेशन एग्रीमेंट (HCA) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, आवश्यक गारंटियां दी जाएंगी और गुजरात सरकार को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। बताया जा रहा है कि IOA अगले 48 घंटों में पूरी प्रक्रिया पूरी कर देगा।

भारत को मिलेगा दूसरा मौका

अगर अहमदाबाद को यह अवसर मिलता है, तो भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले साल 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन हुआ था। अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम समेत कई आधुनिक खेल सुविधाएं हैं, जो इसे दावेदारी में मजबूत बनाती हैं।

खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह

इस फैसले के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत को यह मौका मिलता है तो देश में खेल सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती मिलेगी। साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

Tags: Ahmedabad newsCommonwealth Games
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Ahmedabad : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, 17 फायर टेंडर मौके पर मौजूद

by Ayushi Dhyani
April 22, 2023

गांधीनगर: गुजरात के अहमदाबाद के नरोला इलाके में स्थित फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने की खबर से हड़कंप मच...

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

by Abhinav Shukla
October 5, 2022

Dubai: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रमंडल...

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर ज्योति का बड़ा बयान: कहा राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत ने मेरी यात्रा को दोगुना खास बना दिया

by Web Desk
August 13, 2022

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी ज्योति(Jyoti) ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रमंडल खेल विशेष रूप से महत्वपूर्ण था,...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 आधिकारिक तौर पर समाप्त, 2026 के लिए विक्टोरिया गवर्नर को सौंपा गया ध्वज

by Web Desk
August 9, 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 (commonwealth games 2022)सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ।राष्ट्रमंडल...

CWG 2022: दसवें दिन हुई मेडलों की बारिश,5 गोल्ड सहित 15 पदक हुए भारत के नाम

by Web Desk
August 8, 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022(Commonwealth Games 2022) का 10वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने 7 अगस्त को...

Next Post
UP Census 2026

UP Census 2026: तैयारियों की होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, अक्टूबर-नवंबर में प्री-टेस्ट से परखा जाएगा सिस्टम

Big changes from 1st September 2025 in India

Big Changes:सितंबर का महीना लाएगा नए बदलाव आपकी जेब, निवेश, बैंकिंग, और बीमा पर पड़ेगा कैसा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version