Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

AI and women empowerment: डिजिटल युग में समानता की ओर बढ़ते कदम, एआई की शक्ति से नारीशक्ति की नई उड़ान!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) महिलाओं के सशक्तिकरण में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एआई नई संभावनाएं पैदा कर रहा है, जिससे महिलाएं निर्णय-निर्माण प्रक्रिया में समान भागीदारी निभाने में सक्षम हो रही हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 10, 2025
in Latest News, टेक्नोलॉजी
AI
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AI and women empowerment: आज के इस तेज गति वाली 21वीं सदी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नित नई संभावनाएँ उभर रही हैं, विशेष रूप से आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों के माध्यम से। एआई न केवल महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान कर सकता है, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी समान भागीदार बनाने में मदद कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट से लेकर वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम तक, हर मंच पर ‘वूमेन-लेड डेवलपमेंट’ को बढ़ावा देने की बात कही है। इसके तहत महिलाओं को केवल विकास का लाभार्थी ही नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता भी माना जा रहा है। एआई इस दृष्टि से कई प्रकार से देश की विकास यात्रा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ा सकता है। चाहे रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना हो या शिक्षा एवं कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुगम बनाना, एआई हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकता है।

RELATED POSTS

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

June 3, 2025
सिर्फ इस बात पर लड़की को काट डाला और शव के टुकड़े कर मांस को सड़कों पर फेंका, AI के जरिए पकड़ा गया ‘कसाई’

सिर्फ इस बात पर लड़की को काट डाला और शव के टुकड़े कर मांस को सड़कों पर फेंका, AI के जरिए पकड़ा गया ‘कसाई’

December 12, 2024

महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने में भी AI महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की निगरानी के लिए एआई आधारित डेटा एनालिटिक्स और मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किए जा सकते हैं, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों को चिन्हित करने और उनके रोकथाम में मदद करेंगे। इसके अलावा, एआई-पावर्ड चैटबॉट्स कानूनी और सुरक्षा संबंधी सलाह देने में मददगार हो सकते हैं, जिससे महिलाएं किसी भी परिस्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। इन चैटबॉट्स का इस्तेमाल विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के पोर्टल पर भी किया जा सकता हैं जिससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में आसानी से पता चल सकें।

यहां पढ़ें: Uttarakhand BJP News: उत्तराखंड बीजेपी जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, कई पुराने चेहरों को दोबारा मिली जिम्मेदारी

डेटा एनालिटिक्स की मदद से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। एआई संचालित डिजिटल वेरिफिकेशन के जरिए फ़र्जी लाभार्थियों की पहचान कर जरूरतमन्द लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है।

AI के उपयोग को लेकर 2018 में, भारत सरकार ने ‘नेशनल स्ट्रैटेजी फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ की शुरुआत की, जिसका मकसद कुछ खास क्षेत्रों में एआई के विकास को बढ़ावा देना था। वर्ष 2021 में, ‘रिस्पॉन्सिबल एआई’ पर एक ड्राफ्ट पेश किया गया, जिसमें नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दिया गया। इस नेशनल स्ट्रैटेजी को ‘एआइ फॉर ऑल’ की थीम पर तैयार किया गया है।

विगत वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘मेकिंग AI इन इंडिया’ और ‘मेकिंग एआई वर्क इन इंडिया’ के विज़न पर चलते हुए 10,371.92 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ राष्ट्रीय स्तर के इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दी थी। ये मिशन, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में रणनीतिक कार्यक्रमों और साझेदारियों के माध्यम से एआई नवाचार को बढ़ावा देने वाला एक वृहद इकोसिस्टम स्थापित करेगा।

हाल ही में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और फ़्रांस की सह-अध्यक्षता में आयोजित पेरिस एआई शिखर सम्मेलन 2025 में एआई को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया था, ताकि यह सभी वर्गों के लिए उपयोगी साबित हो सके। इसी संदर्भ में, एआई महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक हिंसा की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभा सकता है। एआई-आधारित निगरानी प्रणाली सार्वजनिक स्थलों पर लड़कियों के साथ होने वाले छेड़छाड़ की घटनाओं की पहचान कर अपराधी को चिन्हित करने में मदद कर सकती है। साइबर सुरक्षा में एआई का उपयोग ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं से निपटने में किया जा सकता है। इसके अलावा, एआई-आधारित आपातकालीन अलर्ट सिस्टम महिलाओं को तुरंत सहायता प्रदान करने में मदद कर सकता हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और भी सुदृढ़ होगी।

यहां पढ़ें: 12 दिन 22 फिल्मों का धमाका, 2025 का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल , जानें आमिर खान के लिए क्यों हैं खास ?

स्वास्थ्य सेवाओं में AI का उपयोग भी महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है। हाल ही में स्वीडन में हुई एक क्लीनिकल स्टडी में पाया गया कि एआई आधारित मैमोग्राफी सिस्टम 29% अधिक स्तन कैंसर के मामलों की पहचान कर सकता है। इसके अलावा, AI-आधारित प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स डॉक्टरों को जटिल बीमारियों की पहचान करने और उनके उपचार में मदद कर सकता है। खासकर, यह तकनीक हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान कर सकती है और संभावित जटिलताओं को रोकने में सहायक हो सकती है।

‘विकसित भारत 2047’ के विजन के तहत, भारत को एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। एआई न केवल महिलाओं के लिए नए अवसरों का सृजन कर सकता है, बल्कि उन्हें समाज में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए सक्षम भी बना सकता है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए AI केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्यता है। यह तकनीक एक समावेशी और प्रगतिशील समाज की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसका उपयोग केवल आर्थिक या तकनीकी उन्नति तक सीमित न रहें, बल्कि इसे महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय तक सुगमता से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भी उपयोग किया जाए।

सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
भारत सरकार
सावित्री ठाकुर
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
भारत सरकार
Tags: AI
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

by Vinod
June 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। IPL 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स...

सिर्फ इस बात पर लड़की को काट डाला और शव के टुकड़े कर मांस को सड़कों पर फेंका, AI के जरिए पकड़ा गया ‘कसाई’

सिर्फ इस बात पर लड़की को काट डाला और शव के टुकड़े कर मांस को सड़कों पर फेंका, AI के जरिए पकड़ा गया ‘कसाई’

by Digital Desk
December 12, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ओडिशा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कसाई ने रेप पीड़िता को काट...

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले में पहली बार AI कैमरों का इस्तेमाल, अब मिनटों में मिलेगा बिछड़ा भाई

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले में पहली बार AI कैमरों का इस्तेमाल, अब मिनटों में मिलेगा बिछड़ा भाई

by Kirtika Tyagi
December 2, 2024

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर...

iPHONE

iPhone 16 Pro मॉडल में A18 Pro चिपसेट और ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस 

by Mayank Yadav
March 25, 2024

तकनीकी प्रत्याशा के एक ताज़ा मोड़ में, iPhone 16 श्रृंखला पहले से ही स्मार्टफोन सागर में लहरें बना रही है,...

Elon Musk

मन की शक्ति: Neuralink ब्रेन चिप वाला शतरंज का ग्रैंडमास्टर

by Mayank Yadav
March 21, 2024

न्यूरालिंक (Neuralink) ने हाल ही में अपने पहले मानव प्रत्यारोपण का प्रदर्शन किया, जिसमें नोलैंड आर्बॉघ नामक व्यक्ति ने अपने...

Next Post
BJP President News

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, कौन होगा यूपी की कमान का नया दावेदार?

Swapna Shastra: अगर बार बार आता है एक ही सपना तो समझ लीजिए होने वाला है ये बड़ा काम और जानिए कैसे होगा इसका लाभ

Swapna Shastra: अगर बार बार आता है एक ही सपना तो समझ लीजिए होने वाला है ये बड़ा काम और जानिए कैसे होगा इसका लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version