आकांक्षा दुबे मौत केस में आज वाराणसी कोर्ट में पेश होगा आरोपी समर सिंह

वाराणसी। आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपित सिंगर समर सिंह को आज वाराणसी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे बीते दिन शुक्रवार को गाजियाबाद में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कोर्ट से रिमांड की अपील करेगी जिसके चलते वह समर सिंह से पूछताछ करना चाहती है। जबकि इस मामले को लेकर आकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी आरोपी पर धारा 302 का चार्ज बनाने की गुहार लगाएंगे।

ऐसे हुआ अरेस्ट

समर सिंह पर आरोप है कि उसने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसे लेकर पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी समर सिंह को रिमांड पर लेना चाहती है। बताते चले कि बीते दिन पुलिस ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से आरोपी को गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि समर सिंह विदेश भागने की फ़िराक में था।

अभिनेत्री की हत्या के 13वें दिन शुक्रवार को आरोपी को CJM कोर्ट में पेश कर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की। ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी मिलने के बाद समर सिंह को शनिवार को वाराणसी जेल में पेश किया जाएगा।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version