• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 24, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

थाने में मौत! अखिलेश बोले– BJP की अंदरूनी लड़ाई का शिकार आम कार्यकर्ता

गाजीपुर के नोनहरा थाने में कथित लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मौत ने राजनीति गरमा दी है। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि भाजपा की अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा आम कार्यकर्ता क्यों भुगते।

by Mayank Yadav
September 12, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
0
UP Panchayat Akhilesh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Attack On Yogi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब गाजीपुर जिले के नोनहरा थाने में हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बवाल मच गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की आपसी और अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा आम कार्यकर्ताओं को क्यों भुगतना पड़े। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक हिरासत में मौतों का जो रिकॉर्ड बन रहा था, उसका शिकार अब भाजपा के अपने लोग भी होने लगे हैं। Akhilesh ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए।

गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना परिसर में धरने के दौरान हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू (35) की मौत के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इस मामले को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा की अंदरूनी कलह की कीमत आम कार्यकर्ताओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।

Related posts

Saharanpur

क्या औरतों की आज़ादी मोल-भाव का मुद्दा है? मौलाना के बयान पर उठा सवाल

September 24, 2025
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025

Akhilesh यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि यूपी पुलिस का ‘हिरासत में मौत’ का रिकॉर्ड अब सत्ताधारी दल के अपने लोगों तक पहुंच गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब अपने लोग मारे गए, तब जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को इतने सालों से लगातार मारे जा रहे निर्दोष लोगों का दर्द समझ आया।

Gen-Z आंदोलन थमा, अब नई सरकार की चुनौती, युवाओं ने आम चुनाव,जवाबदेही और पारदर्शिता की मांगों का ड्राफ्ट किया सार्वजनिक

उन्होंने आगे कहा कि हर मृतक सबसे पहले देश का नागरिक और एक इंसान होता है। उसकी मौत पर राजनीति नहीं बल्कि संवेदना और न्याय की जरूरत होती है। Akhilesh ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों पर पुलिस कार्रवाई के पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा किसी निर्दोष को नहीं भुगतना चाहिए।

घटना के बाद गाजीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इराज राजा ने बताया कि नोनहरा थाना प्रकरण में कुल 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और तीन आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, अन्य दो उपनिरीक्षकों और तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर किया गया है।

मृतक कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय, जो रुकुंदीपुर गांव का निवासी था, मंगलवार रात थाना परिसर में हुए धरने के दौरान कथित तौर पर घायल हुआ था। गुरुवार तड़के लगभग 3 बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर तनाव और नाराजगी बनी हुई है।

अब यह मामला सिर्फ गाजीपुर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्ष जहां सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहा है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी की लहर दिख रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद प्रदेश की राजनीति को और अधिक गरमा सकता है।

Tags: Akhilesh
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Gomti River पर बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज, लखनऊ में पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण

Next Post

primary teacher बनने के लिए BEd की अनिवार्यता खत्म, क्या है ITEP कोर्स, जिससे मिलेगा सीधे सरकारी शिक्षक बनने का मौका

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
new primary teacher rules india

primary teacher बनने के लिए BEd की अनिवार्यता खत्म, क्या है ITEP कोर्स, जिससे मिलेगा सीधे सरकारी शिक्षक बनने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Saharanpur

क्या औरतों की आज़ादी मोल-भाव का मुद्दा है? मौलाना के बयान पर उठा सवाल

September 24, 2025
Zoho

भारत के रेलमंत्री करते हैं प्लेटफॉर्म Zoho का इस्तेमाल, जानें कैसे माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को भी देता है मात…

September 24, 2025
71st National Awards

71st National Award : फंग्शन में छाई शाहरुख, रानी और विक्रांत की तिकड़ी, क्यूट मोमेंट्स पर फैंस का आया दिल

September 24, 2025
Kabul Kid Reaches Delhi Airport

Space for Plane Tyre: प्लेन के टायर के पास क्यों छोड़ी जाती है जगह? जिसमें बैठ काबुल से दिल्ली कौन आ गया था

September 24, 2025
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
UP News

UP News : मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक, किशोर ने ड्यूटी जाते समय फेंका तेजाब, दिल्ली रेफर

September 24, 2025
Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

September 24, 2025
India Pakistan Asia Cup Clash News

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

September 24, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version