• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home मनोरंजन

Alia-Ranbir Wedding Live Updates: आल‍िया-रणबीर की मेहंदी, हिंदी-पंजाबी गानों के बीच शुरू हुई मेहंदी सेरिमनी..!

by Web Desk
April 13, 2022
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Alia bhatt Ranbir Kapoor Mehandi Ceremony Live Update: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो गई है। मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में यह सेरेमनी पूरी होनी है।

करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी समेत तमाम मेहमान वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुके हैं। लोग हमेशा से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। फिलहाल तो दोनों की शादी की डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल आज अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर सकता है। इस रिपोर्ट में जानिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्मों से जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में….

Related posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025
Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

September 8, 2025

Wed, 13 Apr 2022 04:52 PM
Alia Bhatt Mehendi Theme: मेहंदी सेरिमनी में इमोशनल हुए करण जौहर
आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी में करण जौहर के इमोशनल होने की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले करण जौहर ने ही आलिया भट्ट के हाथों पर हीना लगाई और इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गए। मालूम हो कि करण जौहर ने ही आलिया भट्ट को अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के जरिए लॉन्च किया था।

Wed, 13 Apr 2022 04:06 PM
Alia Bhatt Sangeet Pics: ‘हमारी सोनी सासू मां बन रही है’
ईला अरुण ने सफेद साड़ी में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के साथ फोटो शेयर की है। सोनी राजदान के साथ ये फोटो शेयर करते हुए ईला ने उन्हें ‘सासू मां’ कहा है। ईला ने लिखा- हमारी सोनी सासू मां बन रही हैं। शुभकामनाएं आपको महेश भट्ट और डियर सोनी। ईश्वर आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।

Wed, 13 Apr 2022 03:59 PM
Alia Ranbir Mehandi Guest List: RK हाउस से निकले महेश-पूजा भट्ट
मेहंदी सेरिमनी का हिस्सा बनने के बाद महेश भट्ट, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट रणबीर कपूर के घर से रवाना हो गए हैं। इन तीनों सेलेब्स को अपनी आलीशान गाड़ियों में रवाना होते हुए स्पॉट किया गया।

Wed, 13 Apr 2022 03:24 PM
Alia Bhatt Mehendi Function: आलिया भट्ट की संगीत-मेहंदी सेरिमनी की प्लेलिस्ट
आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी में बजाए जा रहे गानों की प्लेलिस्ट काफी तड़क-भड़क वाली रखी गई है। फिल्म राजी के गाने ‘दिलबरो’ को छोड़ दें तो सभी गाने काफी वाइब्रेंट मूड वाले ही रखे गए हैं।

Wed, 13 Apr 2022 03:02 PM
Alia-Ranbir Love Story: 43 साल पहले आज ही के दिन हुई थी नीतू कपूर की सगाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की संगीत-मेहंदी सेरिमनी के मौके पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने सभी फैंस को नॉस्टैल्जिक कर दिया है। नीतू कपूर ने अपनी सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को इसी दिन हुई थी हमारी सगाई हुई थी।

Wed, 13 Apr 2022 02:58 PM
Alia Ranbir Wedding Gifts: रणबीर-आलिया के लिए पहुंचने लगे वेडिंग गिफ्ट्स
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए शादी के गिफ्ट पहुंचने शुरू हो गए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स को खूबसूरत सा तोहफा लेकर RK हाउस में जाते हुए देखा जा सकता है।

Wed, 13 Apr 2022 02:40 PM
Ranbir Alia Sangeet Ceremony: हिंदी पंजाबी गानों के बीच शुरू हुआ सेलिब्रेशन
हिंदी और पंजाबी गानों के बीच शुरू हुआ आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी का जश्न। बजाए जा रहे हैं फोक और क्लासिकल गाने। लाइव सिंगर भी है मौजूद। ‘Mera Laung Gavacha’ जैसे गानों से हुई फंक्शन की शुरुआत।

Wed, 13 Apr 2022 02:36 PM
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Updates: पुलिस ने बढ़ाई वास्तु अपार्टमेंट के बाहर सख्ती
चोटिल होने के बावजूद अरमान जैन इस शादी में शरीक होंगे। उधर लगातार बढ़ती सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस वास्तु हाउस के सामने बढ़ रही भीड़ पर भड़कती दिखाई पड़ी।

Wed, 13 Apr 2022 02:34 PM
Alia-Ranbir Wedding Look: कौन करेगा आलिया-रणबीर का मेकअप?
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर उनके मेकअप की जिम्मेदारी Mickey Contractor द्वारा संभाले जाने की खबर सामने आ रही है।

Wed, 13 Apr 2022 02:32 PM
Ranbir Kapoor and Alia Mehandi Ceremony Guests: अयान मुखर्जी के बाद अब करण भी पहुंचे
दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी में शरीक होने के लिए RK हाउस पहुंच गए हैं। अयान मुखर्जी और करण जौहर दो ऐसे नाम हैं, जिनका इस शादी में शरीक होना श्योर शॉट माना जा रहा था।

Wed, 13 Apr 2022 02:20 PM
Alia Bhatt Mehendi Picture: मेहंदी फंक्शन के लिए पहुंचे आलिया के भाई राहुल
लगातार पहुंच रहे मेहमानों के बीच निखिल नंदा और आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट भी रणबीर कपूर के घर पहुंच चुके हैं। आलिया भट्ट का ड्राइवर इस मौके पर ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। उधर आदर जैन भी अपनी भाभी अनीषा जैन के साथ मेहंदी में शरीक होने के लिए पहुंच चुके हैं।

Wed, 13 Apr 2022 02:02 PM
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Mehendi Function: शुरू हो गया मेहंदी का फंक्शन!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो चुकी है। मेहमानों के RK हाउस पहुंचने के साथ ही खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो चुकी है।

Wed, 13 Apr 2022 01:54 PM
Ranbir Kapoor Alia Pre-Wedding Festivities: RK हाउस पहुंचे करीना-करिश्मा, अयान मुखर्जी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरिमनी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गय है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर रणबीर कपूर के घर पहुंच चुके हैं और ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी, आदर जैन और नीतू कपूर भी RK हाउस पहुंच चुकी हैं।

Wed, 13 Apr 2022 01:22 PM
Alia-Ranbir Wedding Official Announcement: #RaLia आज करेंगे शादी का ऐलान!
आलिया भट्ट के घर पर भी सजावट पूरी हो चुकी है और इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपनी शादी का आधिकारिक रूप से ऐलान करेंगे। खबर है कि आज सोशल मीडिया के जरिए कपल वेडिंग का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।

Wed, 13 Apr 2022 12:56 PM
Police arrive at Vastu Apartment: वास्तु अपार्टमेंट के बाहर पहुंची पुलिस
रणबीर कपूर के अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। यहां पर पुलिस सुरक्षा के सभी इंतजाम का जायजा लेने पहुंची है। साथ ही सभी पैपराजी को चेतावनी दी गई है कि वह तस्वीरों को क्लिक करने के लिए किसी की गाड़ी को ब्लॉक ना करें।

Wed, 13 Apr 2022 12:35 PM
Neetu Kapoor at Vastu Apartment: आलिया की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होंगी नीतू कपूर
कुछ देर पहले ही नीतू कपूर को वास्तु अपार्टमेंट के बाहर देखा गया है। इस दौरान नीतू के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। नीतू कपूर को इस दौरान धानी रंग के सूट में स्पॉट किया गया। नीतू कपूर की ही कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी पूरे परिवार के साथ वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुकी हैं। बता दें कि आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी वास्तु अपार्टमेंट में ही होनी है। इस बिल्डिंग में रणबीर और आलिया दोनों के ही फ्लैट हैं।

Wed, 13 Apr 2022 12:20 PM
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding Guest List: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में पहुंचेंगे ये सेलेब्स
आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी के बीच फैन्स यह जानने के लिए बेताब से हैं कि उनकी शादी का न्योता किस-किसको मिला है? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में संजय लीला भंसाली, करण जौहर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, जोया अख्तर, मसाबा गुप्ता और आकांक्षा रंजन शिरकत करने वाली हैं।

Wed, 13 Apr 2022 12:15 PM
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt’s fans excitement: ट्विटर पर फैन्स ने मना रहे हैं जश्न
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से पहले ट्विटर पर फैन्स का उत्साह देखते ही बन रहा है। ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया की पहली झलक देखकर फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। लोग अभी से आलिया और रणबीर को शादी की बधाई देने में जुटे हुए हैं।

Wed, 13 Apr 2022 11:41 AM
Guest Arrival at Vastu Apartment for Alia Bhatt’s Mehendi Ceremony: मेहंदी सेरेमनी के लिए आना शुरू हुए मेहमान
मुंबई के पाली हिल में स्थित वास्तु अपार्टमेंट में ही रणबीर कपूर का फ्लैट है और इसी बिल्डिंग में आलिया भट्ट भी रहती हैं। मेहंदी सेरेमनी यही पर होनी है। इस अपार्टमेंट के बाहर निताशा नंदा और रीमा जैन को आते हुए देखा गया है। एक-एक करके सभी लोग वास्तु अपार्टमेंट पहुंच रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी की रस्म आज दिन में 1 बजे के बाद कभी भी शुरू हो सकती है।

Wed, 13 Apr 2022 11:29 AM
करण जौहर ने किया आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को विश
ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया की झलक को शेयर करते हुए करण जौहर ने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शुभकामनाएं भेजी हैं। इससे पहले ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर ने इस गाने को शेयर करके अपने फेवरेट कपल को बधाई दी थी।

Wed, 13 Apr 2022 11:10 AM
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Date: 14 अप्रैल को है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी?
अंकल रॉबिन भट्ट ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को है। इसी के साथ उन्होंने राहुल भट्ट के दावे (20 अप्रैल को शादी) पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। मिड डे से बात करते हुए रॉबिन भट्ट ने कहा है कि 20 अप्रैल को तो शादी नहीं है।

Wed, 13 Apr 2022 10:52 AM
Alia Bhatt’s Mehendi Ceremony Latest Update: मेहंदी सेरेमनी को लेकर सामने आई नई अपडेट
अभी तक यही कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी आज 11 बजे के बाद शुरू हो जाएगी। अब इस सेरेमनी से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की मेहंदी की रस्म आज दिन में 1-2 बजे के आसपास कभी भी शुरू हो सकती है। इससे पहले रणबीर कपूर के घर में गणेश पूजा होनी है।

Wed, 13 Apr 2022 10:33 AM
Ayan Mukerji wishes Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: अयान मुखर्जी ने कपल को दी बधाई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के खास दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि दोनोंं अपने रिश्ते के अगले पड़ाव पर कदम रखने जा रहे हैं। अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया की झलक शेयर करते हुए रणबीर और आलिया को बधाई दी है।

Wed, 13 Apr 2022 10:18 AM
Tight Security outside Ranbir Kapoor’s Apartment: रणबीर कपूर के घर के बाहर लगी टाइट सिक्योरिटी
आज रणबीर कपूर के अपार्टमेंट वास्तु के बाहर टाइट सिक्योरिटी नजर आ रही है। ब्रह्मास्त्र एक्टर के घर के आसपास घूमने वालों के फोन के कैमरे पर स्टीकर लगाया जा रहा है। साथ ही अपार्टमेंट के बाहर बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है।

Wed, 13 Apr 2022 10:09 AM
Rubina Dilaik on Alia-Ranbir Wedding: रुबीना दिलैक ने दी रणबीर-आलिया को बधाई
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों ने पैपराजी से बात करते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की बधाई दी है। साथ ही अभिनव शुक्ला ने यह भी कहा है कि वह दोनों ही उनके फेवरेट हैं।

Wed, 13 Apr 2022 09:58 AM
Shivangi Joshi on Alia-Ranbir Wedding: रणबीर-आलिया की शादी के लिए एक्साइटेड हैं शिवांगी जोशी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग तो देखते ही बनती है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि तमाम सेलेब्स भी इस जोड़ी पर जान छिड़कते हैं। इनमें से एक हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम शिवांगी जोशी। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने हाल ही में एक चैनल से बातचीत करते हुए बताया है कि वह आलिया-रणबीर के लिए काफी खुश हैं और एक्ट्रेस ने उन्हें शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।

Wed, 13 Apr 2022 09:49 AM
Alia Bhatt will resume work after the wedding: शादी के 5 दिन बाद काम पर लौटेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी शादी के तुरंत बाद ही काम पर वापस लौट आएंगी। इन दिनों आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani) की शूटिंग चल रही है। रणबीर कपूर से शादी करने के 5 दिन बाद ही आलिया इस फिल्म के सेट पर पहुंच जाएंगी।

Wed, 13 Apr 2022 09:44 AM
Rishi Kapoor’s special connection with 13th April: 13 अप्रैल से है नीतू और ऋषि कपूर का खास कनेक्शन
13 अप्रैल से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में शुरू होने जा रही हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस तारीख का खास कनेक्शन नीतू और ऋषि कपूर (Neetu and Rishi Kapoor) से भी है। आज से 43 साल पहले इसी तारीख को ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई हुई थी।

Wed, 13 Apr 2022 09:41 AM
शादी के बाद 1 हफ्ते का ब्रेक लेंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शादी के तुरंत बाद ही अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले रणबीर एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे।

Wed, 13 Apr 2022 09:10 AM
14 अप्रैल को है संगीत सेरेमनी
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की संगीत सेरेमनी का आयोजन 14 अप्रैल के दिन होना है। इसके लिए कपूर खानदान की ओर से खास तैयारियां की जा चुकी हैं।

Wed, 13 Apr 2022 08:50 AM
वायरल हुआ #RaLia का फेक वेडिंग कार्ड
सोशल मीडिया पर कुछ साल पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फेक कार्ड वायरल हुआ था। अब फिर से एक बार यही कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सालों पहले सामने आए इस कार्ड पर आलिया ने भी अपना रिएक्शन दिया था।

Wed, 13 Apr 2022 08:47 AM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम कर चुके डायरेक्टर इम्तियाज अली ने दोनों की शादी पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है। इम्तियाज का कहना है वह जितने लोगों के साथ काम कर चुके हैं रणबीर और आलिया उन सभी से काफी अलग हैं। साथ ही डायरेक्टर ने यह भी कहा है कि वह जैसे लोगों के सामने हैं वैसे ही असल जिंदगी में भी हैं।

Wed, 13 Apr 2022 08:32 AM
रणबीर को संजय की खास सलाह
केजीएफ 2 के प्रमोशन में व्यस्त संजय दत्त ने लगे हाथ रणबीर कपूर को शादी से जुड़ी एक खास सलाह दे डाली है। संजय ने कहा है कि रणबीर को शादी के तुरंत बाद ही बच्चे कर लेने चाहिए।

Wed, 13 Apr 2022 08:29 AM
ईला अरुण ने आलिया की मां को दी बधाई
जानी-मानी गायिका ईला अरुण ने आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ईला ने कन्फर्म कर दिया है कि सोनी जल्द ही सासू मां बनने वाली हैं।

Wed, 13 Apr 2022 08:17 AM
वायरल हो रहे हैं क्यूट वीडियो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding) से पहले सोशल मीडिया पर फैन्स का उत्साह तो देखते ही बन रहा है। इस कपल के फैन पेज पर कई एडिटेड वीडियो सामने आ रहे हैं जो कि खूब वायरल हो रहे हैं।

Wed, 13 Apr 2022 08:06 AM
वरमाला सेरेमनी में आएंगे ये मेहमान
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होटल ताज में होगी। वहीं वरमाला सेरेमनी को लेकर भी खास अपडेट सामने आई है। वरमाला सेरेमनी में आमिर खान, संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान हिस्सा लेंगे।

Wed, 13 Apr 2022 07:55 AM
जूता चुराई के लिए रणबीर की खास प्लानिंग
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी हर एक छोड़ी बड़ी डिटेल सामने आ रही है। रणबीर शादी में होने वाली जूता चुराई रस्म के लिए खास तैयार कर चुके हैं। खबरें हैं कि रणबीर ने इस रस्म के लिए 1 लाख तक का बजट रखा है।

Wed, 13 Apr 2022 07:42 AM
नीतू सिंह के घर पहुंचीं रीमा जैन
रणबीर कपूर की बुआ बीती रात ही नीतू कपूर के घर पहुंची हैं। एक-एक करके सभी रिश्तेदारों का आना शुरू हो चुका है और अबसे कुछ ही घंटे बाद वास्तु अपार्टमेंट में पूजा होनी है।

Wed, 13 Apr 2022 07:27 AM
मुंबई पहुंचीं रणबीर कपूर की बहन
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) को बीती रात ही पति और बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जब पैपराजी ने उनसे रणबीर कपूर की शादी की डेट के बारे में पूछने की कोशिश की तो उनका सिर्फ इतना ही कहना था, ‘हां जल्दी मिलेंगे…।’

Wed, 13 Apr 2022 07:26 AM
कुछ ऐसा है वास्तु के अंदर का नजारा
रणबीर कपूर के अपार्टमेंट के अंदर का नजारा तो देखते ही बन रहा है। एक-एक फ्लोर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

Wed, 13 Apr 2022 07:21 AM
वास्तु अपार्टमेंट के बाहर का नजारा
कल देर रात तक रणबीर कपूर के पाली हिल वाले अपार्टमेंट के बाहर लाइट्स लगाई गई हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Wed, 13 Apr 2022 07:02 AM
रणबीर ने विदेश से मंगवाया आलिया के लिए तोहफा
रणबीर कपूर अपनी होने वाली दुलहन के लिए ढेर सारा सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने विदेश से आलिया भट्ट के लिए खास तोहफा मंगवाया है। अपने एक दोस्त की मदद से ही रणबीर कपूर ने यह तोहफा ऑर्डर किया था।

Wed, 13 Apr 2022 06:59 AM
एक्साइटेड नजर आए रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड
रणबीर कपूर के क्लोज फ्रेंड और जाने-माने डायरेक्टर अयान मुखर्जी को बीती रात ही एक्टर के घर के बाहर देखा गया है। इस दौरान अयान के चेहरे पर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिली।

Wed, 13 Apr 2022 06:56 AM
पूजा के बाद शुरू होगी मेहंदी सेरेमनी
माना तो यही जा रहा है कि आलिया भट्ट की मेहंगी सेरेमनी का आयोजन आज ही होगा। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन कृष्णा राज बंगले में पूरी होनी हैं।

Wed, 13 Apr 2022 06:51 AM
11 बजे शुरू होगी पूजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर के अपार्टमेंट वास्तु में आज सुबह 11 बजे गणेश पूजा होनी है। इस पूजा में कपूर और भट्ट परिवार के लोग ही शामिल होंगे। गणेश पूजा के बाद ही रणबीर-आलिया की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

Wed, 13 Apr 2022 06:47 AM
फूलों से सजाया गया है रणबीर का घर
रणबीर कपूर के घर की बालकनी से सामने आई तस्वीर से साफ हो चुका है कि शादी की तैयारियां एकदम जोरो-शोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि शादी के हर फंक्शन में लगने वाले फूलों को खास तौर पर बैंगलोर से मंगवाया गया है।

Tags: Alia Bhattalia mehendi ceremonyalia-ranbir weddingEntertainment Newsmehendi ceremonyNews1Indiaranbir kapoor
Share196Tweet123Share49
Previous Post

मेरठ के एमआईईटी कॉलेज में छात्र पर चाकू से किया गया हमला, 20 से ज्यादा वार करने के बाद हुई मौत

Next Post

हिजाब मामले में जजों को धमकाने वाला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट की शरण में, केस रद्द करने की मांग की

Web Desk

Web Desk

Related Posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025
0

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025
0

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

Ranbir Kapoor

रिलीज से पहले ही रणबीर की ‘रामायण’ ने मचाया धमाल, सिर्फ एक ही झलक में कमा लिए 1000 करोड़

by Gulshan
July 9, 2025
0

Ranbir Kapoor : रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह...

foreign born stars in Bollywood

Entertainment news : कौन है वह फिल्मी सितारे जो जन्मे तो विदेश लेकिन बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

by SYED BUSHRA
July 6, 2025
0

foreign born stars in Bollywood : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जिनका जन्म विदेश में हुआ, लेकिन...

Next Post

हिजाब मामले में जजों को धमकाने वाला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट की शरण में, केस रद्द करने की मांग की

UPCA
34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

September 30, 2025
Banke Bihari Temple Controversy

‘हम पर दबाव बनाया जा रहा’ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ाने पर विवाद, गोस्वामी समाज ने बताई आपबीती

September 30, 2025
Abhishek Bajaj Ex Wife

अभिषेक बजाज की एक्स वाईफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया पहली शादी टूटने का असली सच…

September 30, 2025
Bareilly

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

September 30, 2025
Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

September 30, 2025
Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

September 30, 2025
Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

September 30, 2025
Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

September 30, 2025
UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

September 30, 2025
Rajasthan Cyber Fraud:साइबर सबसे बड़ा मामला अलवर में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंकिंग घोटाला उजागर, बैंक के कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार,

Rajasthan Cyber Fraud:साइबर सबसे बड़ा मामला अलवर में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंकिंग घोटाला उजागर, बैंक के कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार,

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version