Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Jagannath Temple Kitchen:कहां है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई,जहां मां लक्ष्मी की देखरेख में बनता है चमत्कारी प्रसाद

पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रसोई दुनिया की सबसे बड़ी रसोई मानी जाती है, जहां खास तरीके से महाप्रसाद बनता है। यह प्रसाद कभी कम नहीं पड़ता और न ही बर्बाद होता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 13, 2025
in धर्म
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Amazing Facts of Jagannath Temple Kitchen & Mahaprasad,उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर ना सिर्फ धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है, बल्कि यहां मौजूद रसोई को दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर किचन भी माना जाता है। इस मंदिर के कई रहस्य आज भी विज्ञान की समझ से बाहर हैं, जैसे मंदिर के अंदर समुद्र की आवाज़ का ना आना, मूर्ति में धड़कते दिल की मान्यता और यहां बनने वाला खास ‘महाप्रसाद’।

महाप्रसाद,मां लक्ष्मी की देखरेख में बनता है यह विशेष भोग

पुरी के मंदिर में मिलने वाले प्रसाद को साधारण प्रसाद नहीं, बल्कि ‘महाप्रसाद’ कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह प्रसाद माता लक्ष्मी की निगरानी में तैयार होता है। यह न सिर्फ पवित्र होता है, बल्कि इसमें एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा भी मानी जाती है।

RELATED POSTS

No Content Available

जगन्नाथ मंदिर की रसोई

500 रसोइए और 300 सहयोगी रोज बनाते हैं खाना,इस मंदिर की रसोई को धरती की सबसे बड़ी धार्मिक रसोई कहा जाता है। यहां हर दिन लगभग 500 मुख्य रसोइये और 300 सहायक रसोई कर्मचारी मिलकर हजारों लोगों के लिए खाना तैयार करते हैं। खास बात यह है कि चाहे मंदिर में कितने भी भक्त आएं, यहां कभी भोजन की कमी नहीं होती और न ही कोई खाना बर्बाद होता है। हर दिन यहां 56 तरह के व्यंजन मिट्टी के बर्तनों में बनाए जाते हैं, जिन्हें भगवान को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। यह खाना आखिरी भक्त तक पहुंचता है और कभी खत्म नहीं होता, चाहे भीड़ कितनी भी ज्यादा क्यों न हो।

भोजन पकाने की अनोखी तकनीक ऊपर का खाना पहले पकता है

इस रसोई की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां सात मिट्टी के बर्तनों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर भोजन पकाया जाता है। आमतौर पर सबसे नीचे रखा बर्तन पहले पकता है, लेकिन यहां उल्टा होता है। सबसे ऊपर रखा बर्तन पहले पकता है और फिर एक-एक कर नीचे के बर्तन पकते हैं। यह रहस्य आज तक वैज्ञानिक रूप से नहीं समझा जा सका है।

पहले माता विमला को चढ़ता है भोग

जगन्नाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार, जो भोजन तैयार होता है, वह पहले पास ही स्थित माता पार्वती के विमला देवी मंदिर में अर्पित किया जाता है। इसके बाद ही वह भगवान जगन्नाथ को चढ़ाया जाता है। तभी वह ‘महाप्रसाद’ कहलाता है और भक्तों को बांटा जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Jagannath Temple SecretsMahaprasad Rituals
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ahemadabad Plane Crash

जो लाया था राख.. वो खुद हो गया राख, पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था लंदन से भारत.. प्लेन हादसे में मौत

Deepika Padukone battling depression and heart arrhythmia

Deepika Padukone : पहले भी रही हैं depration की शिकार,अब कौन सी गंभीर बीमारियों से जूझ रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version