Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Dalit smarak: बाबा साहेब विवाद के बीच दलित स्मारकों पर मेहरबान सरकार… पुनःसुधार के लिए करोड़ों की सौगात

लखनऊ: डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दलित स्मारकों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने प्रमुख स्मारकों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 115 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 25, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Dalit smarak
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dalit smarak: डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों विपक्ष भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास कर रहा है। गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा जा रहा है, और इस मुद्दे पर सरकार और बीजेपी बचाव में जुटी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में बनाए गए दलित स्मारकों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा 115 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई गई है, जिसमें लखनऊ और नोएडा स्थित प्रमुख स्मारकों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। इस कार्य की समीक्षा मंगलवार को LDA के अधिकारियों के साथ बैठक में की गई।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने हाल ही में एक बैठक आयोजित की, जिसमें गोमती नगर (Dalit smarak) स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल और नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की गई। LDA की अध्यक्ष डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि इस वर्ष लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए हैं, और 65 करोड़ रुपए की राशि अन्य कार्यों के लिए स्वीकृत की जा चुकी है।

RELATED POSTS

Yogi Sarkar

Yogi Sarkar का बड़ा फैसला: गरीबों को मिलेंगे 5,000 से ज्यादा सस्ते फ्लैट, LDA ने कसी कमर

November 12, 2025
Yogi govt

Yogi Sarkar का ऐतिहासिक फैसला: अब यूपी के सभी जिलों में होगी सिविल डिफेंस की तैनाती

May 30, 2025

डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि गोमती नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में 20 करोड़ रुपए की लागत से मूर्तियों, हाथी दीर्घा, स्तूप की मरम्मत, सड़क, लाइटिंग और पेंटिंग के कार्य किए गए हैं। यहां के म्यूजिकल फाउंटेन को भी सुधारा गया है और इसे पुनः चालू किया गया है। इसके अलावा, 33 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जा रही है, ताकि अन्य कार्यों को भी पूरा किया जा सके।

यहां पढ़ें : Nainital: भीमताल में रोडवेज बस खाई में गिरी, कई लोग घायल

पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक (Dalit smarak) स्थल पर 25 करोड़ रुपए की लागत से छत की मरम्मत, जल रिसाव को ठीक करने, लाइटिंग, पेंटिंग और सिलिकॉन कोटिंग के कार्य किए गए हैं। 25 करोड़ रुपए और स्वीकृत किए गए हैं, ताकि प्रस्तावित कार्यों को भी पूरा किया जा सके।

नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में 3 करोड़ रुपए की लागत से पत्थरों की मरम्मत और सफाई का काम किया गया है, और इसके अतिरिक्त 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि पुराने कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं और स्मारकों का पुनः निरीक्षण कर बाकी कार्यों को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाए।

Tags: ambedkar vivaddalit smarakyogi sarkar
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Yogi Sarkar

Yogi Sarkar का बड़ा फैसला: गरीबों को मिलेंगे 5,000 से ज्यादा सस्ते फ्लैट, LDA ने कसी कमर

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Yogi Sarkar Cheap Flats: योगी सरकार का बड़ा फैसला: गरीबों को मिलेंगे 5,000 से ज्यादा सस्ते फ्लैट, LDA ने कसी...

Yogi govt

Yogi Sarkar का ऐतिहासिक फैसला: अब यूपी के सभी जिलों में होगी सिविल डिफेंस की तैनाती

by Mayank Yadav
May 30, 2025

Yogi Sarkar: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा को नया बल देने के लिए एक...

Lucknow local news , Lucknow latest news , Lucknow latest news

Yogi Against Paper leak : पेपर लीक के खिलाफ सामने आया योगी सरकार का रोद्र रूप, उम्र कैद के साथ होगा 1 करोड़ का जुर्माना

by Gulshan
June 25, 2024

Yogi Against Paper leak : NEET और UGC नेट पेपर लीक विवाद के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने...

यूपी विधानसभा PHOTO

UP: विधानसभा के 4 दिवसीय शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज, सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही

by Saurabh Chaturvedi
November 30, 2023

लखनऊ। यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. 4 दिवसीय शीतकालीन सत्र...

शूटर्स को घर पर बुलाते हुए अखलाक का वीडियो वायरल.. स्वागत में बाहें फैलाते दिखा अतीका का जीजा

by Juhi Tomer
April 3, 2023

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में बीते दिन यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Next Post
Akhilesh Yadav

'प्रबंधन किसी अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करता है...', अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

Airplane travel rules: हवाईं यात्रा के नियमों में हुआ बदलाव, जानें अब कितने किलो का बैग रख सकते हैं साथ

Airplane travel rules: हवाईं यात्रा के नियमों में हुआ बदलाव, जानें अब कितने किलो का बैग रख सकते हैं साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version