Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

डॉन एक ऐसी फिल्म जिसे शुरुआत में किसी ने नहीं अपनाया, लेकिन बनी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने निर्माता को कर्ज से निकाला और हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 27, 2025
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Amitabh Bachchan Don Movie Story: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ लोगों का दिल जीत लेती हैं बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपनी खास जगह भी बना लेती हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी ‘डॉन’, जिसे शुरुआत में किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। कई बड़े कलाकारों ने इसकी स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि उन्हें ये कहानी ज्यादा खास नहीं लगी। यहां तक कि इसके लेखक भी इस स्क्रिप्ट को लेकर उम्मीद छोड़ चुके थे।

जब अमिताभ बच्चन ने दिखाई रुचि

हालात तब बदले जब ये स्क्रिप्ट अमिताभ बच्चन के पास पहुंची। उन्होंने इसे पढ़ते ही फिल्म करने की हामी भर दी। इसके बाद जो हुआ, वो इतिहास बन गया। फिल्म ना सिर्फ जबरदस्त हिट हुई बल्कि एक डूबते प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचा लिया।

RELATED POSTS

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

August 1, 2025
Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

July 14, 2025

नरीमन ईरानी की मुसीबतें और ‘डॉन’ की शुरुआत

ये कहानी 1970 के दशक की है। नरीमन ईरानी, एक फिल्म प्रोड्यूसर, अपनी पिछली फिल्म ‘जिंदगी जिंदगी’ के फ्लॉप होने के बाद भारी कर्ज में डूब चुके थे। करीब 12 लाख रुपये का कर्ज उनके सिर पर था, जो उस वक्त बहुत बड़ी रकम थी। किसी ने उन्हें सलाह दी कि वो एक और फिल्म बनाएं जिससे वो इस संकट से निकल सकें। इसी दौरान उन्हें सलीम-जावेद की लिखी स्क्रिप्ट ‘डॉन’ मिली।

सबने मना किया, लेकिन बनी मास्टरपीस

इस स्क्रिप्ट को पहले जीतेंद्र, देव आनंद और प्रकाश मेहरा जैसे बड़े सितारों को ऑफर किया गया, लेकिन किसी ने इसे करना सही नहीं समझा। सलीम-जावेद को भी लगने लगा कि इस स्क्रिप्ट पर फिल्म बनना मुश्किल है। लेकिन डायरेक्टर चंद्रा बारोट और नरीमन ईरानी को ये कहानी पसंद आई और उन्होंने इस पर फिल्म बनाने की ठानी।

जब डॉन ने इतिहास रचा

1978 में रिलीज हुई ‘डॉन’ में अमिताभ बच्चन ने दो किरदार निभाए एक गैंगस्टर और दूसरा उसका हमशक्ल। फिल्म में जीनत अमान और प्राण भी अहम रोल में थे। फिल्म की कहानी, डायलॉग और अभिनय ने इसे सुपरहिट बना दिया। सिर्फ 70 लाख की लागत से बनी ये फिल्म 7 करोड़ रुपये का बिजनेस करके ब्लॉकबस्टर बन गई।

डॉन की सफलता ने बदल दी किस्मत

इस फिल्म की कामयाबी ने नरीमन ईरानी को कर्ज से बाहर निकाला और अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में एक नई पहचान दिलाई। सालों बाद शाहरुख खान ने इसका रीमेक भी बनाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

Tags: Bollywood legendsClassic Hindi Cinema
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

by SYED BUSHRA
August 1, 2025

Meena Kumari: जिनका असली नाम महजबीन बानो था, का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता...

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

by SYED BUSHRA
July 14, 2025

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत...

Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Birthday special नरगिस दत्त, जिनका असली नाम फातिमा राशिद था, का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में...

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

by SYED BUSHRA
May 30, 2025

The First Superstar of Kapoor Family-हिंदी सिनेमा के इतिहास में कपूर परिवार का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।...

Sholay actor Mac Mohan life story

Birthday special : कर्नल का बेटा, रवीना टंडन से पारिवारिक नाता और शोले का आइकॉनिक किरदार जानिए सांभा की अनसुनी कहानी

by SYED BUSHRA
April 24, 2025

Sholay actor Mac Mohan life story : शोले वाले मैक मोहन की अनसुनी कहानी 24 अप्रैल 1938 को कराची में...

Next Post
सामने आई जापानी भविष्यवक्ता की डरावनी भविष्यवाणी, नक्शे से कब मिटेगा पाकिस्तान और कहां आएगी महासुनामी

सामने आई जापानी भविष्यवक्ता की डरावनी भविष्यवाणी, नक्शे से कब मिटेगा पाकिस्तान और कहां आएगी महासुनामी

Operation Sindoor

'Operation Sindoor' का तबाही वीडियो जारी: पाकिस्तान में घुसी भारतीय सेना, रेंजर्स भागे!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version