• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कौन थी 14 साल की वो Girl  जिसे अमजद खान ने बोला I love you, जानिए ‘गब्बर सिंह’ ने सेट पर क्यों बंधवाई 2 भैंस

14 साल की लड़की से प्यार फिर अमजद खान ऐसे बने देश के सबसे बड़े विलेन, शोले ने दिलाई पहचान आज भी गब्बर सिंह के लोग फैन।

by Vinod
December 26, 2024
in Latest News, TOP NEWS, मनोरंजन, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। जबरदस्त आंखें और धाकड़ आवाज के साथ शोले फिल्म में एक्टर अजमद खान ने डकैत के रोल में जब ये डायलॉग बोला, ‘जब कोई बच्चा रोता है तो उसकी मां कहती है बच्चा चुप हो जा नही ंतो डाकू गब्बर सिंह आ जाएगा, तो इसकी गूंज सिनेमा से निकल कर पाठा, बीहड़ और चंबल के जंगलों में सुनाई देने लगी। रियल लाइफ के डकैतों के खौफ से माताएं अपने बच्चों को रात में यही डायलॉग बोलकर चुन कराया करती थीं। पिछले पांच दशक से फैंस के दिल में फिल्म शोले का राज है। इस फिल्म ने देश को बहुत कुछ दिया। इसी फिल्म से देश को अमजद खान मिले तो पर्दे को भी सबसे खूंखार विलेन मिला। अमजद खान ने अपने फिल्मी सफर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी लव स्टोरी भी सबसे अलग रही। वह 14 साल की एक लड़की पर फिदा हो गए और आखिर में उसी के साथ शादी की।

एक्टर पिता के बेटे इस लड़की पर फिदा

अमजद का परिवार पाकिस्तान का लाहौर का रहने वाला था। अमजद खान के पिता जकारिया खान मुम्बई आ गए। इसके बाद वह बालीवुड से जुड़ गए और फिल्मों में बतौर एक्टर काम करना शुरू कर दिया। 12 नवंबर 1940 को जकारिया खान के घर पर अजमद खान का जन्म हुआ। अमजद खान के छोटे भाई का नाम इम्तियाज खान था। दोनों भाई कॉलेज के दिनों में थिएटर किया करते थे। इसी दौरान अमजद खान बीच सड़क पर एक 14 साल की लड़की टक्कर हो गई। फिर क्या था अमजद खान लड़की पर फिदा हो गए और उससे प्यार करने लगे। अमजद खान अक्सर लड़की से मिलते और एक दिन आई लव यू बोल दिया। लड़की ने भी अमजद खान के लव को स्वीकार कर अपनी मुहर लगा दी। फिर क्या था दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। एक्टर ने तो उस लड़की को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया था। लेकिन लड़की की शादी करने की उम्र अभी नहीं हुई थी। ऐसे में अमजद खान ने इंतजार किया और फिर आगे चलकर उसी लड़की से अमजद खान ने शादी रचाई।

Related posts

foreign born stars in Bollywood

Entertainment news : कौन है वह फिल्मी सितारे जो जन्मे तो विदेश लेकिन बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

July 6, 2025
priyanka chopra heads of state action comedy trailer release on prime video

Entertainment news : प्रियंका चोपड़ा की कौन सी फिल्म का ट्रेलर देख फैंस हुए खुश, क्यों बोली “शांत रहिए आगे बढ़ते रहिए”

June 5, 2025

ऐसे मिला शोले फिल्म में रोल

जब अमजद खान थियेटर कर रहे थे और लड़की के प्यार में फिदा था, उसी वक्त शोले फिल्म बन रही थी। राइटर सलीम-जावेद फिल्म की प्लानिंग कर चुके थे। विलेन के रोल के लिए डैनी डेंजोंगप्पा का नाम भी फाइनल हो चुका था। डैनी के पास गब्बर सिंह के किरदार का ऑफर लेकर डॉयरेक्टर गए। लेकिन दूसरे वर्क कमिट्मेंट्स की वजह से डैनी ने ये रोल करने से मना कर दिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार को भी ये रोल पसंद था और वे भी इस रोल को प्ले करने की इच्छा जता चुके थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सलीम-जावेद ने इस रोल को थोड़ा फ्रेश किया और कहीं से अमजद खान के नाम की भी रिकमंडेशन आ गई। सलीम अमजद से मिलने के लिए उनके घर पर गए और शोले के गब्बर सिंह के बारे में उन्हें बताया। अमजद खान गब्बर को किरदार निभाने को तैयार हो गए।

रमेश शिप्पी के चलते मिला रोल

दरअसल जब अमजद खान थिएटर कर रहे थे उस दौरान उन्हें रमेश सिप्पी ने देखा था। उनके चेहरे के हाव-भाव सिप्पी को पसंद आए थे और जब शोले फिल्म में गब्बर के रोल की जरूरत के बारे में उन्हें पता चला तो उन्होंने सलीम खान को ये जिम्मेदारी दी और सलीम खान ने फिल्म में अमजद खान को रखने की सिफारिश की। सलीम खुद भी फिल्म के सारे जरूरी फैसलों में अपना योगदान दे ही रहे थे तो ऐसे में इस फिल्म में अमजद को गब्बर का रोल दिलाने में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई और आगे चलकर ये रोल खुद एक ऐतिहासिक रोल बन गया। जब अमजद खान को शोले फिल्म के विलेन डाकू गब्बर सिंह के बारे में बताया गया तो उनके परिवारवालों ने रोल नहीं करने से मना किया था। पर अमजद खान गब्बर सिंह का किरदार निभाने की ठान चुके थे। फिर क्या था रूपहले पर्दे में गब्बर दहाड़ा, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा।

इस वजह से बंधवाई भैंस

अमजद चाय के बड़े शौकीन थे. बताया जाता है कि एक दिन में वे 30 कप चाय तक पी जाया करते थे। उन्हें पल-पल पर चाय चाहिए होती थी। एक बार जब उन्हें सेट पर चाय नहीं मिली तो एक्टर ने अगले दिन जो किया उसने हर किसी को हैरान कर दिया था। एक बार पृथ्वी थिएटर में किसी नाटक की रिहर्सल चल रही थी। इस नाटक का हिस्सा अमजद भी थे। रिहर्सल के दौरान अमजद ने चाय मांगी तो उन्हें बताया गया कि दूध खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी चाय की तलब के लिए अमजद अगले दिन सेट पर दो भैंस लेकर पहुंच गए थे। उन्होंने सेट पर ही दो भैंस बंधवा दी थी ताकि दूध की कोई दिक्कत न हो। बताया जाता है कि इस घटना ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया था। बताया जाता है कि इस कांड के बाद अमजद खान के लिए अगल से चाय की व्यवस्था करवाई जाती थी।

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

अमजद खान ने कसमे वादे, देश परदेश, मुकद्दर का सिकंदर, खंजर, नसीब, रॉकी, लावारिश, याराना समेत कई फिल्मों में काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग भी कमाल की थी. इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि हमेशा सीरियस रोल प्ले करने वाले एक्टर को कॉमेडी में भी फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा हिंदी में बनी महान फिल्ममेकर सत्यजीत रे की फिल्म सतरंज के खिलाड़ी में भी अमजद खान ने अहम रोल प्ले किया था। वे अवध के आखिरी राजा वाजिद अली शाह के किरदार में कमाल का अभिनय करते नजर आए थे. इस फिल्म में इस कैरेक्टर को उन्होंने जितनी गहराई से प्ले किया यही उनके शानदार अभिनेता होने का प्रमाण है। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा अन्य भाषा की फिल्मों में भी काम किया था। एक्टर ने महज 51 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। अमजद खान का निधन 27 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था।

Tags: Actor Amjad KhanAmjad Khan's StoryEntertainment NewsFilm SholayGabbar Singh
Share196Tweet123Share49
Previous Post

सपा सांसद इकरा हसन ने इमरान प्रतापगढ़ी संग अफवाहों पर लगाई रोक, शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

Next Post

वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ की ओपनिंग रही ठंडी, 21 दिन पुरानी ‘पुष्पा 2’ से भी पीछे रहा कलेक्शन

Vinod

Vinod

Related Posts

foreign born stars in Bollywood

Entertainment news : कौन है वह फिल्मी सितारे जो जन्मे तो विदेश लेकिन बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

by SYED BUSHRA
July 6, 2025
0

foreign born stars in Bollywood : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जिनका जन्म विदेश में हुआ, लेकिन...

priyanka chopra heads of state action comedy trailer release on prime video

Entertainment news : प्रियंका चोपड़ा की कौन सी फिल्म का ट्रेलर देख फैंस हुए खुश, क्यों बोली “शांत रहिए आगे बढ़ते रहिए”

by SYED BUSHRA
June 5, 2025
0

Priyanka Chopra’s ‘Heads of State’ Trailer Out Now : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस...

Harry Potter reboot टी वी सीरीज के कलाकारों का हुआ चयन जानिए कौन निभाएगा कौन सा किरदार

Harry Potter reboot टी वी सीरीज के कलाकारों का हुआ चयन जानिए कौन निभाएगा कौन सा किरदार

by SYED BUSHRA
June 3, 2025
0

Harry Potter reboot series cast and release details : अगर आप हैरी पॉटर के फैन हैं, तो आपके लिए एक...

Bhool Chuk Maaf OTT release date

Bollywood news : थिएटर में नहीं आएगी ‘भूल चूक माफ’, अब कहां पर रिलीज़ होगी फिल्म जानिए कैसे घर बैठे देखे

by SYED BUSHRA
May 9, 2025
0

‘Bhool Chuk Maaf’ to Stream on OTT Platform राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को...

Next Post
Baby John First Day Collection

वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की ओपनिंग रही ठंडी, 21 दिन पुरानी 'पुष्पा 2' से भी पीछे रहा कलेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version