Amritpal Singh Arrest Operation: बंदूक दिखाकर छीना कपड़ा, ब्रेजा से उतरकर गाड़ी से हुआ फरार, अमृतपाल सिंह के खिलाफ दर्ज हुई एक और FIR

पंजाब पुलिस के 80 हजार जवान भगोड़े अमृतपाल सिंह को ढूंढ़ रहे है और वो अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी बदल-बदल कर भाग रहा है। आपको बता दें Most Wanted अमृतपाल सिंह की लेट्स्ट तस्वीरें सामने आई है. जिसमें वो गुलाबी पगड़ी में बाइक पर बैठ कर फरार होता नजर आ रहा है. इससे पहले अमृतपाल सिंह 18 मार्च कि सुबह जालंधर के एक टोल प्लाजा पर दिखाई दिया था। टोल प्लाजा पर अमृतपाल और उसे साथियों ने रुक कर एक लड़की से कुछ बात कि और फिर वहां उसका पूरा काफिला भाग गया।

कार चेंज कर ब्रेजा में बैठा फिर बाइक से हुआ फरार

सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह इससे पहले मर्सिडीज एसयूवी में भाग रहा था जिसके बाद बीच में उसने अपनी कार चेंज कर ब्रेजा में बैठ गया। उसने अपने कपड़े भी बदले फिर जालंधर के टोल प्लाजा से अमृतपाल सिंह की गाड़ी होशियारपुर पहुंची। जहां उसने ब्रेजा को छोड़ दिया और मोटरसाइकल पर अपने तीन से चार साथियों के साथ फरार हो गया। जिसके बाद से अमृतपाल के भागने के वीडियो तो पुलिस को मिल रहे हैं पर अब तक अमृतपाल पुलिस के हाथ नहीं आया है।

अब जरा ये अगला वीडियो देखिए ये वीडियो जालंधर का है। पुलिस के मुताबिक यहां अमृतपाल सिंह ने अपने कपड़े बदले और कार छोड़कर बाइक पर बैठ गया। अमृतपाल सिंह पर बंदूक दिखाकर कपड़े लेने और डराने का आरोप लगा है। वारिस पंजाब दे के चीफ के खिलाफ अब तक 7 केस दर्ज हो चुके हैं। दरअसल, शनिवार (18 फरवरी) को अमृतपाल सिंह जालंधर के नंगल अंबियन गांव में एक गुरुद्वारे गया था। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को बताया था कि वहां उसने (अमृतपाल) अपने कपड़े बदले, शर्ट और पैंट पहनी और दो बाइक पर तीन अन्य लोगों के साथ फरार हो गया।

इस वीडियो में बाइक पर बैठे दो शख्स नजर आ रहे है पीछे की सीट पर गुलाबी पगड़ी पहने अमृतपाल सिंह बैठा हुआ है। इन सब के बीच पंजाब पुलिस ने कार से अमृतपाल को भगाने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन से पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दें पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की सात तस्वीरें जारी की हैं जिसमें वो दाड़ी और पगड़ी के अलावा अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहा है. आशंका है कि अमृतपाल सिंह पुलिस से बचने के लिए अपने पूराने बिना पगड़ी वाले लुक में वापस आ सकता है। बात दें कि पुलिस चाहती है कि मीडिया की मदद से इन तस्वीरों को इतना सर्कुलेट किया जाए कि अमृतपाल के लिए कहीं भी छिपना मुश्किल हो जाए।

पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई निगरानी

आपको बतातें चलें पंजाब पुलिस का साथ देने के लिए उत्तरा खंड पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है। वहीं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अमृतपाल और उसके साथियों की तलाश में गुरुद्वारों और होटलों में कोम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिल हाल खालिस्तानी भगोड़े अमृतपाल सिंह और पंजाब पुलिस के बीच लुका छुपी का खेल चल रहा है। बता दें कि भगोड़े अमृतपाल सिंह पर पुलिस NSA लगा चुकी है, गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। जिसके बाद हर सबूत के साथ पुलिस और अमृतपाल सिंह के बीच का फासला घटता जा रहा है और शिकंजा कस्ता जा रहा है।

Exit mobile version