Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home वायरल खबर

Anaya Bangar gender transformation journey: दर्द भरी सर्जरी के बाद हुई नई शुरुआत जानिए क्या कहती हैं अनाया बांगर

अनाया बांगर ने ब्रेस्ट और वोकल सर्जरी करवाकर अपने जेंडर ट्रांजिशन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। उनका साहसिक सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 17, 2025
in वायरल खबर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Anaya Bangar’s Journey: पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के सफर में हाल ही में एक और बड़ा कदम उठाया है। अनाया, जो पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं, उन्होंने हाल ही में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव (गले की हड्डी को छोटा करने) की सर्जरी करवाई है। अनाया ने अपनी इस जर्नी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलकर सर्जरी के बाद की हालत, अनुभव और रिकवरी प्रोसेस के बारे में बताया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।

अनाया ने वीडियो में क्या बताया?

अनाया ने बताया कि सर्जरी के अब 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान उन्हें कई बदलाव महसूस हुए हैं। उन्होंने कहा, “सर्जरी के बाद पहले 2-3 दिन तो मैं ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी, न ही चल पा रही थी। लेकिन अब धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि पूरी तरह से ठीक होने में करीब 3 से 6 महीने लग सकते हैं, लेकिन एक महीने बाद वे जिम जाना या हल्की-फुल्की एक्टिविटी शुरू कर सकती हैं।अनाया ने डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका अच्छे से ख्याल रखा।

RELATED POSTS

Anaya Bangar

लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर, ऑपरेशन से पहले बहाए आंसू, खर्च किए लाखों!

July 3, 2025

एक होनहार क्रिकेटर का नया सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि अनाया बांगर पहले एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर थीं। उन्होंने मुंबई की अंडर-16 टीम के लिए खेला है और यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और मुशीर खान जैसे खिलाड़ियों के साथ मैदान शेयर किया है। लेकिन असली चुनौती तब शुरू हुई जब उन्होंने अपनी असली पहचान को स्वीकार करने का फैसला किया। अनाया ने इससे पहले यूके जाकर हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी। उन्होंने अपने सफर को सोशल मीडिया पर खुलकर शेयर किया है और इससे कई लोग प्रेरित हो रहे हैं।

डॉक्यूमेंट्री भी आने वाली है

अनाया ने बताया कि वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री भी लेकर आ रही हैं, जिसमें उनका पूरा सफर दिखाया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री उनके यूट्यूब चैनल पर जल्द ही रिलीज की जाएगी। अनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ हर कदम शेयर करती हैं।

Tags: Anaya BangarGender Transition News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Anaya Bangar

लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर, ऑपरेशन से पहले बहाए आंसू, खर्च किए लाखों!

by Gulshan
July 3, 2025

Anaya Bangar : टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ और कोच संजय बांगर को तो सभी जानते हैं, लेकिन अब चर्चा...

Next Post
Delhi News

दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डे पर 17-18 जून को एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील

UIDAI Aadhaar Card

1.17 करोड़ आधार नंबर हुए डीएक्टिवेट, जानिए किन कारणों से UIDAI कर रहा है आधार कार्ड बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version