Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Japan का 700 साल पुराना तलाक मंदिर, महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान, जहां वे करती है नई जिंदगी की शुरुआत

जापान के कामाकुरा में स्थित 'तलाक मंदिर' 700 साल पहले महिलाओं को शरण देने के लिए बनाया गया था। यहां घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं रहती थीं और तलाक लेने के बाद आत्मनिर्भर बनती थीं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 23, 2025
in विदेश
Japan divorce temple for women
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Japan divorce temple for women जापान में एक ऐसा मंदिर है, जिसे ‘तलाक मंदिर’ कहा जाता है। यह मंदिर कामाकुरा शहर में स्थित है और लगभग 700 साल पुराना है। इसे बौद्ध नन काकुसन ने बनवाया था। उस समय जापानी समाज में महिलाओं की स्थिति बहुत कमजोर थी। पुरुष जब चाहें, तब अपनी पत्नी को छोड़ सकते थे, लेकिन महिलाओं के लिए तलाक लेना आसान नहीं था।

काकुसन खुद भी अपने पति के साथ एक मुश्किल शादी में थीं। उन्होंने अपने अनुभव से सीखा कि महिलाओं को एक ऐसी जगह की जरूरत है, जहां वे सुरक्षित महसूस कर सकें और अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर सकें। इसी सोच के साथ उन्होंने इस मंदिर की स्थापना की।

RELATED POSTS

UP women representatives relatives interference

Women Representatives :महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम, महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में रिश्तेदारों की नहीं चलेगी दखल

November 3, 2025
Free driving training for women India

मिशन शक्ति के तहत कई अहम कार्यक्रमों की तैयारी जारी,अब लड़कियों को हर जिले में मिलेगा मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण

October 4, 2025

कैसे मिला महिलाओं को नया जीवन

यह मंदिर उन महिलाओं के लिए एक शरणस्थल बन गया, जो घरेलू हिंसा और अन्याय से परेशान थीं। अगर कोई महिला यहां तीन साल तक रहती थी, तो उसे तलाक मिल जाता था। बाद में इस नियम को बदलकर दो साल कर दिया गया। यहां रहने के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जाती थी। उन्हें नई स्किल्स सिखाई जाती थीं, जिससे वे समाज में इज्जत से जी सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

मंदिर ने हजारों महिलाओं को एक नई जिंदगी दी। वे यहां आकर न केवल मानसिक और आध्यात्मिक शांति पाती थीं, बल्कि नए दोस्त भी बनाती थीं, जो उनके दुख-दर्द को समझते थे।

समय के साथ बदलाव आया

1902 तक यह मंदिर पूरी तरह से महिलाओं के लिए ही था। कोई भी पुरुष यहां नहीं आ सकता था। लेकिन बाद में, मंदिर का प्रशासन एंगाकु-जी को सौंप दिया गया और यहां एक पुरुष मठाधीश को नियुक्त किया गया। इसके बाद पुरुषों को भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिल गई।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं था कि महिलाओं की स्थिति कमजोर हुई। यह मंदिर आज भी महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना हुआ है। यहां आने वाली महिलाएं न केवल अपने अतीत को भूलने की कोशिश करती हैं, बल्कि अपने भविष्य के लिए नए लक्ष्य भी तय करती हैं।

आज भी लोगों के लिए प्रेरणा

आज भी यह मंदिर उन महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ है, जो अपने हक के लिए लड़ रही हैं। यह एक ऐसी जगह है, जहां आकर महिलाएं खुद को मजबूत महसूस करती हैं। यह उन्हें यह एहसास दिलाता है कि वे अकेली नहीं हैं और अगर वे चाहें तो अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर सकती हैं आज भी यह मंदिर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा देता है।

Tags: Historical Placesjapanwomen empowerment
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UP women representatives relatives interference

Women Representatives :महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम, महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में रिश्तेदारों की नहीं चलेगी दखल

by SYED BUSHRA
November 3, 2025

UP women representatives relatives interference:उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब नगर निकायों, जिला पंचायतों...

Free driving training for women India

मिशन शक्ति के तहत कई अहम कार्यक्रमों की तैयारी जारी,अब लड़कियों को हर जिले में मिलेगा मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण

by SYED BUSHRA
October 4, 2025

Free Driving Training for Girls: सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक खास पहल की है। इसके तहत हर...

कौन है राधा कुमारी,गृहिणी बनी मिसाल, परिवार और पढ़ाई को साथ लेकर रचा इतिहास, पांच भर्ती परीक्षा की रही टॉपर

कौन है राधा कुमारी,गृहिणी बनी मिसाल, परिवार और पढ़ाई को साथ लेकर रचा इतिहास, पांच भर्ती परीक्षा की रही टॉपर

by SYED BUSHRA
August 30, 2025

Andhra Pradesh:के श्रीकाकुलम जिले की एक साधारण महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।...

Breast milk : त्रिची की ब्रिंधा ने ‘अमृत’ दान कर रचा इतिहास, कैसे एक मां, हजारों बच्चों की उम्मीद बनी, बनाया रिकॉर्ड

Breast milk : त्रिची की ब्रिंधा ने ‘अमृत’ दान कर रचा इतिहास, कैसे एक मां, हजारों बच्चों की उम्मीद बनी, बनाया रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
August 8, 2025

Life Saver through Breastfeeding: तमिलनाडु के त्रिची की रहने वाली 33 साल की सेल्वा ब्रिंधा ने एक ऐसा काम किया...

Stamp duty concession for women in Uttar Pradesh

Stamp Duty Relief:योगी सरकार का रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफ़ा स्टांप ड्यूटी में मिलेगी कितनी छूट

by SYED BUSHRA
July 30, 2025

Stamp Duty Relief for Women in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को एक...

Next Post
female right eye blinking meaning

आंख फड़कना क्या करता है इशारा,महिला की दायीं आंख फड़कना शुभ या अशुभ

city name change impact on documents

जगह का नाम बदलने से क्या आपके दस्तावेज़ पर कोई असर पड़ेगा या नहीं जानिए विस्तार से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version