Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना पर जानलेवा हमले की कोशिश, ऐसे बच गई क्रिस्टीना की जान

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 2, 2022
in देश, विदेश, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Argentina Vice President Attacked: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर पर गुरुवार को जानलेवा हमले की कोशिश नाकाम हो गई. उनको एक शख्स ने पास से गोली मारने की कोशिश की है. स्थानीय टेलीविजन की फुटेज में नजर आ रहा है कि उपराष्ट्रपति इस घटना में सुरक्षित हैं और गोली चलने से पहले ही हमले को नाकाम कर दिया गया. 35 साल के हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

हत्या के इस प्रयास में क्रिस्टीना को कोई चोटें नहीं आई हैं और वह बिल्कुल ठीक हैं। 69 साल की उप राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। देश की राष्ट्रपति रहते हुए भी क्रिस्टीना को भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना करना पड़ा था। कुछ दिनों पहले अर्जेंटीना में क्रिस्टीना के हजारों समर्थकों ने एक रैली निकाली थी। वे उप राष्ट्रपति के घर के बाहर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने बैरियर्स तोड़े और पुलिस के साथ भिड़ गए। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

RELATED POSTS

जवान बने रहने की चाहत में 47 साल की़ लेडी का अनोखा प्रयोग, अपने 23 साल के बेटे से करवाती है ये काम

जवान बने रहने की चाहत में 47 साल की़ लेडी का अनोखा प्रयोग, अपने 23 साल के बेटे से करवाती है ये काम

January 5, 2025

Amritpal Surrender: भगोड़े अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, कई दिनों से चल रहा था फरार

April 23, 2023

क्रिस्टीना पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टीना पर हमला तब हुआ जब वह लोगों से मिल रही थीं। हाथ मिलाते हुए जब वह आगे बढ़ रही थीं तभी भीड़ से एक शख्स बंदूक लेकर उनकी तरफ लपका। उसकी गन का निशाना क्रिस्टीना के माथे पर था लेकिन आखिरी वक्त पर उसकी बंदूक फंस गई और क्रिस्टीना पीछे हट गईं। क्रिस्टीना की खुशकिस्मती रही कि हमले में वह बच गईं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों से जूझ रहीं क्रिस्टीना के लिए प्रॉसिक्यूटर 12 साल जेल की सजा की मांग कर रहे हैं। उन पर 2007 से 2015 के बीच राष्ट्रपति रहते हुए सरकारी पैसे को डायवर्ट की एक योजना में शामिल होने का आरोप है। लेकिन अर्जेंटीना में उनके लिए जबरदस्त समर्थन भी देखने को मिल रहा है। पुलिस के खदेड़े जाने से पहले कुछ समर्थक कई दिनों तक उनके घर के बाहर मौजूद थे। शनिवार को यह प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया जब भीड़ ने पुलिस के बैरियर्स को तोड़ दिया।

अर्जेंटीना इस वक्त 20 साल में सबसे अधिक महंगाई का सामना कर रहा है। सरकार ने महंगाई पर काबू पाने के लिए कैबिनेट में फेरबदल किए हैं। 71 फीसदी की महंगाई दर से जूझ रहे अर्जेंटीना को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी और भी डरावनी है। अनुमान है कि अर्जेंटीना की महंगाई दर 90 फीसदी तक जा सकती है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय बैंकों को इस साल और अधिक पैसे छापने से मना किया गया है। आसमान छू रहीं कीमतों के खिलाफ जनता का आक्रोश सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है।

Tags: argentinaArgentina Vice President Attacked:top breaking
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

जवान बने रहने की चाहत में 47 साल की़ लेडी का अनोखा प्रयोग, अपने 23 साल के बेटे से करवाती है ये काम

जवान बने रहने की चाहत में 47 साल की़ लेडी का अनोखा प्रयोग, अपने 23 साल के बेटे से करवाती है ये काम

by Vinod
January 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया के दौर में हरदिन देश-दुनिया की कुछ ऐसी खबरें, तस्वीर और वीडियो सामने आते...

Amritpal Surrender: भगोड़े अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, कई दिनों से चल रहा था फरार

by Juhi Tomer
April 23, 2023

खालिस्तानी भगोड़ा अमृतपाल सिंह ने खुद को मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें काफी समय...

खुद से ही शादी करने वाली Sofi अब चाहती है तलाक, लोगों ने उड़ाया मजाक, कहा- Divorce Hearing के लिए अच्छा वकील ढूंढ लेना

by Anu Kadyan
March 12, 2023

शादी हर किसी के लिए बेहद खास होती है। जिसे यादगार और स्पेशल बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या...

Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड में एक और शूटर को यूपी पुलिस ने किया ढेर, इनामी बदमाश था उस्मान

by Juhi Tomer
March 6, 2023

प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पल की हत्याकांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातर जारी...

Jammu kashmir Bomb Blasts: नरवाल इलाके में बड़ा विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल

by Juhi Tomer
January 21, 2023

जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में बम विस्फोट होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें कई लोगों के घयाल...

Next Post

साल की सबसे बड़ी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' करेगी बॉयकॉट ट्रेंड का सामना? 350 करोड़ के बजट पर पानी फेर दिया आलिया के एक बयान ने

'त्यागी' के समर्थन में आई समाजवादी पार्टी, महानगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version