Saturday, November 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Ashok Kumar की वो फिल्म जिसने भारतीय सिनेमा में हॉरर ट्रेंड शुरु किया

Ashok Kumar Mahal Film भारत में सिनेमा को शुरू से ही बड़ी दिलचस्पी के साथ देखा जाता रहा है लेकिन ये भी सच है पहले फिल्मों में काम करना ठीक नहीं माना जाता था।

Neel Mani by Neel Mani
February 19, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Ashok Kumar

Ashok Kumar

527
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: Ashok Kumar Mahal Film भारत में सिनेमा को शुरू से ही बड़ी दिलचस्पी के साथ देखा जाता रहा है लेकिन ये भी सच है पहले फिल्मों में काम करना ठीक नहीं माना जाता था। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को तो उनके घर वालों ने फिल्मों में काम करने को लेकर उनसे नाराज होकर उन्हें घर से ही निकाल दिया था, तो वहीं कुछ पैरेंट्स ऐसे भी थे जिन्होंने फिल्मों में काम करने को लेकर कभी उनसे बात नहीं की, खैर इस बात के बारे में फिर कभी बात करेंगे। आज हम आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।

भारतीय सिनेमा में भुतहा यानि हॉरर फिल्मों को शुरू से ही पसंद किया जाता रहा है। सिने जगत में प्यार, इश्क, मोहब्बत, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर के अलावा डर का अपना एक अलग ही रुतबा रहा है। हिंदी फिल्मों में रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्मों का रचयिता माना जाता है। उन्होंने कई मशहूर हॉरर फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें, पुराना मंदिर, दहशत, दो गज जमीन के नीचे और बंद दरवाजा जैसी और भी कई भुतहा फिल्में रही हैं।

RELATED POSTS

इस फिल्म के बनने के बाद भारत में आया था, हॉरर फिल्में बनने का दौर, जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में

April 24, 2023

जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में, जिसे देख कांप उठते थे लोग

August 18, 2022

Ashok Kumar Mahal Film साल 1972 में आई फिल्म “दो गज जमीन के नीचे” एक ऐसी फिल्म थी, जिसे उस समय देखकर हर कोई डर जाया करता था। महज 5 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय 40 लाख रुपये की कमाई की थी।

Ashok Kumar Mahal Film एक अहम बात जिसके बारे में आपको पता नहीं होगा ? हिंदी सिनेमा में भले ही रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्मों का रचयिता माना जाता हो, लेकिन बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को बनाने की शुरुआत किसी ओर ने की थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के बनने के बाद ये हॉरर फिल्मों के लिए एक ट्रेंडसेंटर बन गई थी।

बॉलीवुड में पहली हॉरर फिल्म कमाल अमरोही ने बनाई थी, जिसका नाम था महल ये फिल्म आजाद भारत की पहली हॉरर फिल्म थी। कमाल अमरोही फिल्मी जगत में 1938 से काम कर रहे थे, लेकिन बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी। ये Ashok Kumar Mahal Film फिल्म साल 1949 में आई थी। उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी महल। इतना ही नहीं इसकी सफलता के चलते एक्ट्रेस मधुबाला और गायिका लता मंगेशकर को काफी फेम मिला था।

इस फिल्म में मधुबाला और जाने-माने एक्टर अशोक कुमार लीड रोल में थे। महल ने मधुबाला को स्टारडम दिलाने के साथ-साथ उन्हें उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार कर दिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने लता मंगेशकर को भी खासी पहचान दिलाई थी। महल का गीत, आएगा आने वाला आएगा काफी फेमस हुआ था, जो आज भी सुना जाता है। महज 19 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने ये गाना गाया था।

इस फिल्म की कहानी कामिनी नाम की एक ऐसी महिला की थी, जो महल में बरसो से अपने प्रेमी का इंतजार कर रही होती है। इसकी कहानी पुनर्जन्म और भुतहा घटना के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। कामिनी महल में अपने प्रेमी का इंतजार करते रह जाती है वहीं दूसरी ओर उसके प्रेमी की नाव डूब जाती है और वो मर जाता है। प्रेमी के आने की उम्मीद में कामिनी महल में ही दम तोड़ देती है।

अशोक कुमार के साथ घटी घटना पर बनी थी महल

इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसके बारे में अशोक कुमार ने खुद बताया था। कुमार ने घटना के बारे में कमाल अमरोही को बताते हुए उस पर फिल्म बनाने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें :- महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले Nitish Bharadwaj को पत्नी ने किया परेशान, तो पहुंचे पुलिस स्टेशन

Ashok Kumar Mahal Film अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे एक पहाड़ी इलाके में जीजीबॉय हाउस के पास शूटिंग कर रहे थे। आधी रात हो चुकी थी, तभी अशोक कुमार ने एक महिला की कार में सिरकटी लाश देखी थी। इसके बाद वो महिला वहां से गायब हो गई थी। ये सब देखकर अशोक कुमार के होश उड़ गए थे। कुमार ने ये बात अपने स्टाफ को भी बताई थी, लेकिन उनकी बातों को स्टाफ ने एक सपना समझा था। इस घटना को लेकर जब अशोक कुमार शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए तो वहां उन्हें बताया गया कि ऐसी घटना उसी जगह 14 साल पहले हो चुकी है।

 

Tags: Ashok KumarMahal
Share211Tweet132Share53
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

इस फिल्म के बनने के बाद भारत में आया था, हॉरर फिल्में बनने का दौर, जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में

by Neel Mani
April 24, 2023

नई दिल्ली: भारत में सिनेमा को शुरू से ही बड़ी रोचकता के साथ देखा जाता है लेकिन ये भी सच...

जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में, जिसे देख कांप उठते थे लोग

by Web Desk
August 18, 2022

नई दिल्ली: भारत में सिनेमा को शुरू से ही बड़ी रोचकता के साथ देखा जाता है लेकिन ये भी सच...

Next Post
कमलनाथ photo

Madhya Pradesh: कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे पूर्व सीएम कमलनाथ, बेटे नकुलनाथ का भी रूख साफ

Varun Dhawan

सोशल मीडिया पर Varun Dhawan ने बेबी बंप को चूमते हुए शेयर की पिता बनने की खुशी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version