विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में गाय को लेकर घमासान, राउत बोले- ‘राज्यमाता’ कहना सावरकर का अपमान

Sanjay Raut : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले गाय को राज्यमाता कहने पर राजनीति शुरू हो गई है विधानसभा चुनावों से पहले गाय को राज्यमाता घोषित करने के फैसले पर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने इस कदम पर निशाना साधा है।

Sanjay Raut

Sanjay Raut : महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों से पहले गाय को राज्यमाता घोषित करने के फैसले पर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने इस कदम पर निशाना साधा है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत(Sanjay Raut) ने राज्य सरकार के इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस को पहले वीर सावरकर के गायों पर लिखे विचारों को जरूर पढ़ना चाहिए। हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देशी गाय को राज्यमाता का दर्जा देने का ऐलान किया था।

संजय राउत का बयान

संजय राउत(Sanjay Raut) का कहना है कि, चाहे आप गाय को माता, राज्यमाता या राष्ट्रीय माता कहें, इसे राजनीति के लिए इस्तेमाल करना हिंदुत्व नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गाय को राज्यमाता घोषित करना वीर सावरकर के विचारों का अपमान है। बीजेपी अक्सर सावरकर की विचारधारा की बात करती है, लेकिन फडणवीस को सावरकर के लेख पढ़कर समझना चाहिए कि उनका गायों पर क्या विचार था। यह फैसला सिर्फ राजनीतिक दिखावा है।

यह भी पढ़े : वाराणसी में हुआ धार्मिक विवाद, काशी में 14 मंदिरों से हटाई जाएंगी मुर्तियां

Sanjay Raut ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पास और कोई मुद्दा नहीं ही बचा है। उन्होंने कहा कि वह गौमाता का सम्मान करते हैं। उन्हे इस बात पर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है, लेकिन सवाल उठाया कि बीजेपी शासित राज्यों में गौहत्या क्यों हो रही है? गाय को राज्य की माता घोषित करने से उसकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? असली मुद्दा गाय के दूध की कीमतों का है, जिस पर किसानों का संघर्ष जारी है, और उस पर चर्चा जरूर  होनी चाहिए।

Exit mobile version