यूपी उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न, पटाखा फोड़कर बांटी गई मिठाइयां, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के जीत को लेकर डुमरियागंज भाजपा कार्यालय भाजपा के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया।

Siddharthnagar

Siddharthnagar : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के जीत को लेकर डुमरियागंज भाजपा कार्यालय भाजपा के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इस जीत की खुशी में भाजपाईयों ने मिठाइयां बांटी ने लोगों को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। वही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व यूपी में विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। डुमरियागज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए और ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मिष्ठान वितरण किया।

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि यह परिणाम सही मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से किए गए मेहनत का परिणाम है। पूर्व विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के नौ सीटों में सात सीटों पर भाजपा की विजय हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट हैं कि उन क्षेत्रों में जनता ने यह समझ लिया कि अब भारतीय जनता पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी को चुनाव अगर जिताए तो फिर वही 2012 से 2017 अखिलेश यादव की सरकार का गुंडाराज, जिसमें बलात्कार, दुराचार, अपराध, आतंकवादी जैसी घटनाएं होती थी वही होगा।

इसीलिए आम जनमानस ने मन बना लिया हैं, जहां 33 वर्षों से भाजपा नहीं जीती थी, वहां भी भाजपा इस बार विधान सभा के उप चुनाव जीती हैं। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में बहुत बंपर सीटों से भारतीय जनता पार्टी जीत करके सरकार बनाने जा रही हैं, इस उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पटाखा फोड़कर, मिष्ठान वितरित करके खुशियां मनाया हैं। इस दौरान लवकुश ओझा, चन्द्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, राजन अग्रहरि, दम्पू पाण्डेय, सुखदेव शास्त्री, राकेश पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, अभिषेक युवराज, विष्णु श्रीवास्तव, अमन गौड़ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 49 होटलों पर 8 करोड़ का जुर्माना, होटल एसोसिएशन ने कोर्ट जाने की योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल मंत्र बटोगे तो काटोगे को जनता ने सराहा- राघवेन्द्र प्रताप सिंह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में 7 सीटों में मिली विजय ने यह बता दिया हैं कि जनता भी योगी आदित्यनाथ के साथ हैं। वही कटेहरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से कटेहरी विधानसभा में 33 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और कटेहरी में कमल खिल गया।

Exit mobile version