Site icon News1India

370 के बाद अब POK की बारी! सीएम योगी के धमाकेदार ऐलान से पाकिस्तान तिलमिलाया

Yogi Govt

CM Yogi: लगातार दूसरे दिन जम्मू कश्मीर में प्रचार करने पहुंचे CM Yogi ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई और कुछ ऐसा बोल दिया जिसके चर्चे सीमा पार तक पहुंच गए। सीएम योगी ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया और ऐलान किया कि अगर बीजेपी जम्मू कश्मीर फतह करती है तो आने वाले दिनों में पीओके हमारा होकर रहेगा। सीएम योगी का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब पहले से ही पीओके में पाकिस्तानी सेना के जुल्म के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। जाहिर है कि पाकिस्तान का तिलमिलाना स्वभाविक है, लेकिन सीएम योगी को इसकी कोई परवाह नहीं।

सीएम योगी का रैली कार्यक्रम

जम्मू कश्मीर में पहले दिन छम्ब, आरएसपुरा और रामगढ़ में रैली करने के बाद CM Yogi रामनगर में थे। जहां उन्होंने रामनगर, उधमपुर ईस्ट, किश्तवाड़ और कठुआ से बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा की। यहां भी सीएम योगी के तेवर नहीं बदले, सीएम ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।

आतंकवाद और पानी के मुद्दे पर सीएम का कड़ा बयान

सीएम योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने दो टूक ऐलान किया कि आतंकवाद और सिंध नदी का जल प्रवाह साथ-साथ नहीं चल सकता। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के हाथ में अभी कटोरा आया है, आने वाले वक्त में बूंद-बूंद पानी को तरसने वाला है। योगी ने जम्मू कश्मीर में बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर जो कभी टेरेरिस्ट स्टेट था, अब टूरिस्ट स्टेट बन गया है।

Meerut News : यूपी सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर पर लगे गंभीर आरोप, किए जांच के आदेश जारी

CM Yogi  का कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर हमला

CM Yogi  कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर भी जमकर बरसे और तीनों पार्टियों को कश्मीर की दुर्दशा का जिम्मेदार करार दिया।

अन्य राज्यों में योगी का प्रभावशाली स्ट्राइक रेट

योगी का कश्मीर दौरा बिल्कुल उसी अंदाज में है जैसा कि तूफानी प्रचार उन्होंने बीते दिनों चार राज्यों के चुनाव में किया था। जहां उनका स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत से उपर था। मध्य प्रदेश में योगी ने जिन 29 सीटों पर प्रचार किया, वहां 22 सीटें बीजेपी को मिली थी। राजस्थान में जिन 20 सीटों पर प्रचार किया, वहां 15 सीटों पर जीत हासिल हुई। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की रैलियों का असर भी नतीजों पर दिखा। ऐसे में जम्मू कश्मीर में सीएम योगी की रैलियां बीजेपी के लिए आने वाले दिनों में जीत की बुनियाद रखने वाली बन जाएं तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए।

Exit mobile version