Site icon News1India

महाराष्ट्र, झारखंड के साथ हो सकता है यूपी उपचुनाव की तारीख का ऐलान, चुनाव आयोग ने 3:30 बजे रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Assembly Election 2024

Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने वाला है।​ इसके लिए दोपहर 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इन राज्यों में चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर चुनाव होंगे। महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, वहीं झारखंड की सरकार का कार्यकाल 29 दिसंबर को समाप्त होगा। चुनाव आयोग आमतौर पर सरकार के कार्यकाल खत्म होने से 45 दिन पहले आचार संहिता लागू करता है। लेकिन, महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल की दृष्टि से अब केवल 40 दिन रह गए हैं।

त्योहारों को ध्यान में रख होगा तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग कई त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मनाई जाएगी, साथ ही झारखंड में छठ पूजा भी होती है। इस दौरान, महाराष्ट्र में काम करने वाले बिहारी मतदाता अपने घर लौट जाते हैं। इसके अतिरिक्त, नवंबर में देव दीपावली भी है। इसलिए, संभावना है कि चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव शुरू करेगा, जिससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद वापस लौटने का समय मिल सके।

यह भी पढ़ें : Agra-Lucknow एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस पलटने से 21 लोग घायल

Exit mobile version