Site icon News1India

Haryana Oath Ceremony Live : मैं नायब सिंह सैनी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि…” हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार

Haryana News : हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके साथ 10 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। पंचकुला में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त की गई है। इस कार्यक्रम में एनडीए द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए की महाबैठक आयोजित करने जा रहे हैं। इस बैठक में महाराष्ट्र और झारखंड में जीत की रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ कांग्रेस के नैरेटिव को कमजोर करने पर भी विचार किया जा सकता है।

मंत्री पद की शपथ जारी 

भाजपा विधायक अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

कैबिनेट मंत्री शपथ जारी 

भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा और विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

अनिल विज ने ली हरियाणा सराकार में मंत्री पद की शपथ

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 

समारोह में होंगे ये लोग शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

Exit mobile version