Site icon News1India

Jharkhand: पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी, दो घंटे देरी के बाद दूसरी फ्लाइट से लौटे दिल्ली

Jharkhand

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते उन्हें देवघर हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए रुकना पड़ा, जिससे उनकी दिल्ली वापसी में देर हो गई। पीएम मोदी झारखंड (Jharkhand) के दौरे पर थे, जहां उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनसभा को संबोधित किया। वापसी के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के कारण यह घटना हुई। देवघर के डीसी ने जानकारी दी कि विमान की खराबी ठीक नहीं हो पाई, जिसके बाद करीब दो घंटे की देरी के बाद पीएम मोदी दूसरे विमान से दिल्ली रवाना हुए।

कांग्रेस ने लगाया प्रशासन पर आरोप

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के जमुई में एक रैली के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली लौटना था। जमुई देवघर से करीब 80 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। इसी कारण विपक्ष के नेता राहुल गांधी गोड्डा में फंस गए जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इसके चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। हालांकि, कांग्रेस ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़े : Yudhra OTT Release: सिद्धांत चतुर्वेदी की युध्रा अब ओटीटी पर मचाएगी धूम, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई जिले में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी क्रांति के नायक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नृत्य कलाकारों से बातचीत की और पारंपरिक ढोल बजाने का भी अनुभव किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

 

Exit mobile version